Search

 
 
 

अजीत डोभाल की अध्यक्षता में BRICS देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की मीटिंग दिल्ली में आज से

सूत्रों के अनुसार चीन के विदेश मंत्री वांग यी,  भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से अलग से भी मुलाकात करेंगे. सूत्रों का कहना है कि बैठक में सीमा पार आतंकवाद, पश्चिम एशिया संकट,  रूस-यूक्रेन युद्ध और क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील मुद्दों पर मंथन होने की संभावना है.
 
NSA अजीत डोभाल करेंगे.

New Delhi :  नयी दिल्ली में आज सोमवार को भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (NSA) और राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के उच्च प्रतिनिधियों की दो दिवसीय बैठक का शुभारंभ होने जा रहा है.

 


सुरक्षा सम्मेलन की अध्यक्षता भारत के NSA अजीत डोभाल करेंगे. खबरों के अनुसार बैठक में BRICS सदस्य देशों के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी शिरकत करेंगे. विदेश मंत्रालय के अनुसार बैठक आज की दुनिया के सामने मौजूद गैर-पारंपरिक सुरक्षा चुनौतियांविषय पर केंद्रित होगी. 

 


जानकारी के अनुसार मीटिग में अजीत डोभाल के अलावा  चीन के विदेश मंत्री वांग यी, रूसी सुरक्षा परिषद के सचिव सर्गेई शोइगु, ईरान के सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के उप सचिव के अलावा  सदस्य देशों के प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुख शामिल होने पहुंच चुके हैं.

 


सूत्रों के अनुसार चीन के विदेश मंत्री वांग यी,  भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से अलग से भी मुलाकात करेंगे. सूत्रों का कहना है कि बैठक में सीमा पार आतंकवाद, पश्चिम एशिया संकट,  रूस-यूक्रेन युद्ध और क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील मुद्दों पर मंथन होने की संभावना है.  

 

 
विदेश मंत्रालय के अनुसार मीटिंग में  आतंकवाद-रोधी संयुक्त कार्य समूह और सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के सुरक्षित उपयोग से जुड़े सुरक्षा कार्य समूह की हाल की बैठकों के निष्कर्षों की  समीक्षा होगी.  

 


समीक्षा BRICS देशों के बीच आतंकवाद, साइबर खतरों और अन्य पारंपरिक तथा गैर-पारंपरिक सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए सहयोग को और मजबूत करने की कवायद होगी. अहम बात यह है कि  यह बैठक सितंबर में भारत में प्रस्तावित BRICS शिखर सम्मेलन की तैयारियों के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण करार दी जा रही है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही