Search

 
 
 

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता सहित 5 ASG  कार्यकाल तीन साल के लिए बढ़ा

केंद्र सरकार ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता का कार्यकाल फिर एक बार बढ़ा दिया है. यह उनका तीसरा सेवा विस्तार और चौथा कार्यकाल होगा. तुषार मेहता का विस्तारित कार्यकाल 1 जुलाई 2026 से 30 जून 2029 तक होगा.
 
सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता

NewDelhi : केंद्र सरकार ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता का कार्यकाल फिर एक बार बढ़ा दिया है. यह उनका तीसरा सेवा विस्तार और चौथा कार्यकाल होगा. तुषार मेहता का विस्तारित कार्यकाल 1 जुलाई 2026 से 30 जून 2029 तक होगा.

 

खबरों के अनुसार  कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने श्री मेहता की 1 जुलाई 2026 से 30 जून 2029 तक पुनर्नियुक्ति पर मुहर लगा दी है. बता दें कि तुषार मेहता अक्टूबर 2018 में पहली बार सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किये गये थे. नियुक्त के बाद उनका कार्यकाल पहले दो बार बढ़ाया जा चुका है. अब फिर तीसरी बार तीन साल का विस्तार दिया गया है.

 

तुषार मेहता केंद्र सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट सहित अन्य संवैधानिक अदालतों में पैरवी करने वाले एक प्रमुख कानून अधिकारी हैं. याद करें वे आर्टिकल 370, राष्ट्रीय सुरक्षा, चुनाव सुधार, डिजिटल नियमन के अलावा केंद्र-राज्य विवादों से जुड़े कई अहम मामलों में सरकार का पक्ष रखते रहे हैं.

 

तुषार मेहता के अलावा  पांच अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASG) को भी अगले तीन साल का सेवा विस्तार दिया गया है. इनमें इनमें एसवी राजू, एन विक्रमजीत बनर्जी, के एम नटराज,  वेंकटरामन और ऐश्वर्या भाटी शामिल हैं.  

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही