Search

 
 
 

International Yoga Day: पीएम मोदी ने कोलकाता के रेड रोड पर किया योगाभ्यास

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित कार्यक्रम में योग किया. इस मौके पर पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन एतिहासिक है, पूरा देश योग दिवस मना रहा है.
 

Ranchi: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित कार्यक्रम में योग किया. इस मौके पर पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन एतिहासिक है, पूरा देश योग दिवस मना रहा है. योग ने पूरे विश्व को एक साथ जोड़ा है. हिमालय से लेकर हिंद महासागर तक योग की ऊर्जा देखने को मिल रही है.

 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का 12वां संस्करण भारत और दुनिया भर में 'स्वस्थ आयु के लिए योग' थीम के तहत मनाया जा रहा है. रेड रोड पर राष्ट्रीय समारोह में करीब 35 हजार लोग शामिल हुए.

 

प्रधानमंत्री ने कहा, योग रोज करने से लोग लंबी आयु तक भी अपने शरीर के बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं. लोग खुद को सुव्यवस्थित कर सकते हैं. इसलिए योग हर उम्र के लोगों के लिए हैं. गीता में भगवान कृष्ण ने कहा, संतुलन ही योग का आधार है. यही संतुलन जीवन का आधार भी है. ज्यादातर लोग इस आधुनिक समय में जीवन के असंतुलन से जूझ रहे हैं. योग हमारे जीवन में शांति का स्रोत बनता ही है, इससे विश्व शांति का द्वार भी खुलता है. यह आज अपने लिए ही नहीं जरूरी है बल्कि दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए एक आवश्यकता भी है.

 

इस मौके पर करोड़ों लोग योग से जुड़ते हैं. लेकिन आज का यह दिन हमें अपने साझा संकल्प को फिर दोहराने का अवसर देता है. आइए हम संकल्प लें, योग को केवल एक दिवस तक सीमित नहीं रखेंगे. योग को केवल एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रखेंगे. योग को हम अपने जीवन का हिस्सा बनाएंगे. अपने परिवार का हिस्सा बनाएंगे. अपनी आने वाली पीढ़ियों का हिस्सा बनाएंगे. इसी दिशा में इस वर्ष 'योग-365' की पहल को आगे बढ़ाया गया है. इसके तहत 100 दिन के ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इसमें अभूतपूर्व भागेदारी देखी गई है. 1-3 देशों के लाखों लोगों ने इसमें भाग लिया. जब समाज स्वस्थ्य होगा तब राष्ट्र भी अधिक समृद्ध और आत्मविश्वासी बनेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही