Search

 
 
 

NTA ने NCET 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी, 30 अप्रैल तक दर्ज करें आपत्ति

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2026 (NCET 2026) की प्रोविजनल आंसर-की और प्रश्न पत्र जारी कर दिए हैं.
 

Lagatar desk : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2026 (NCET 2026) की प्रोविजनल आंसर-की और प्रश्न पत्र जारी कर दिए हैं. परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी आंसर-की और रिकॉर्ड की गई प्रतिक्रियाओं की जांच कर सकते हैं.NTA ने यह परीक्षा 17 और 18 अप्रैल 2026 को देशभर में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की थी, जिसमें करीब 73,608 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया.

 

आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि

जिन उम्मीदवारों को किसी उत्तर पर आपत्ति है, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन चुनौती दर्ज कर सकते हैं

आपत्ति दर्ज करने की अवधि: 30 अप्रैल 2026 (रात 11:50 बजे तक)

शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 30 अप्रैल 2026 (रात 11:50 बजे तक)

शुल्क: प्रति प्रश्न 200 (गैर-वापसी योग्य)

उम्मीदवार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से शुल्क का भुगतान कर सकते हैं.

 

 

ऐसे करें आंसर-की चैलेंज

 

उम्मीदवार निम्नलिखित प्रक्रिया के जरिए अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं:

 

1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं


2. ‘Challenge(s) regarding Answer Key’ लिंक पर क्लिक करें


3. एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करें


4. संबंधित प्रश्न आईडी के सामने विकल्प चुनें


5. समर्थन में आवश्यक दस्तावेज़ (एक PDF में) अपलोड करें


6. ‘Save your claim’ पर क्लिक कर पुष्टि करें


7. शुल्क का भुगतान कर प्रक्रिया पूरी करें

 

फाइनल रिजल्ट कैसे होगा तय?

 

NTA के अनुसार, यदि किसी उम्मीदवार की आपत्ति सही पाई जाती है, तो आंसर-की में संशोधन किया जाएगा. संशोधित फाइनल आंसर-की के आधार पर ही परिणाम तैयार कर घोषित किया जाएगा, जो सभी उम्मीदवारों पर समान रूप से लागू होगा.अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार NTA की हेल्पलाइन 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या ईमेल के जरिए भी सहायता प्राप्त कर सकते हैं.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही