Search

पहले दिन 1.33 करोड़ लोगों ने वैक्सीन के लिए कराया रजिस्ट्रेशन, रांची में 2 हफ्ते बाद का मिल रहा नंबर

Lagatar Desk :  देशभर में कोरोना महामारी का प्रकोप बना हुआ है. कोरोना से बचाव के लिए 1 मई से 18 साल के अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण होना है. वैक्सीन लेने से पहले लोगों को रजिस्ट्रेशन करना होगा. 28 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन करने की शुरूआत हुई है. पहले दिन कुल 1.33 करोड़ लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है.

1 दिन में 1.33 करोड़ लोगों ने किया रजिस्ट्रेशन

कोविन ऐप के माध्यम से लोग अपना रजिस्ट्रेशन करा रहे है. 28 अप्रैल शाम 4 बजे के बाद जब रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ देशभर के 1.33 करोड़ लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया. एक दिन में इतने लोगों का रजिस्ट्रेशन होना सरकार के लिए परेशानी उत्पन्न कर सकता है. बता दें कि पहले से ही कई राज्य सरकार कह रही है कि उनके पास पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन नहीं है. अस्पताल और टीका करण केंद्र से लोगों को बिना टीका लगाये ही वापस लौटना पड़ रहा है. पूरे देश में 1 दिन में 25 से 30 लाख लोगों का ही वैक्सीनेशन हो पा रहा है.

18 से 44 साल के लगभग 59 करोड़ लोग है

AIIMS के एक डॉक्टर ने कहा कि समय पर सभी लोगों का टीकाकरण करना एक बड़ी चुनौती है. क्यों कि टीका लगवाने के बाद लोगों को अपने काम पर भी वापस जाना है. ऐसे में इतना बड़ा अभियाना चलाना आसान नहीं होने वाला है. पूरे देश में 18 से 44 साल के लगभग 59 करोड़ लोग है. पहले फेज में एक दिन में मात्र 25 लाख लोग ही रजिस्ट्रेशन करा रहे थे.

रांची में 2 हफ्ते बाद का मिल रहा नंबर

कई शहरों में तो 18 से 44 साल के लोगों को वैक्सिनेशन के लिए अपॉइनमेंट स्लॉट ही नहीं मिली है. झारखंड की राजधानी रांची में लोगों को 2 हफ्ते के बाद का नंबर मिल रहा है. वहीं गुजरात, चंडीगढ़, दिल्ली, छत्तीसगढ़. पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, बिहार और असम में स्लॉट की कमी दिखाई है.

प्राइवेट अस्पतालों में भी वैक्सीनेशन किया जायेगा

सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि प्राइवेट अस्पतालों को भी आगे लाना है जिससे की ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सिनेट किया जा सके. जब ज्यादा जगहों पर वैक्सिनेशन होगा तो ज्यादा से ज्यादा लोग वैक्सीन ले पायेंगे.

छत्तीसगढ़ ने 25 लाख वैक्सीन की मांग की है

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य ने 25 लाख वैक्सीन का ऑर्डर दिया है. भारत बायोटेक ने कहा है कि जुलाई तक इतनी वैक्सीन की सप्लाई की जा सकती है. वहीं महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य को एक हफ्ते में 40 लाख डोज की जरूरत होगी जो कि अभी केवल 7 लाख है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//