Search

 
 
 

बिहार में लगातार चौथे दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी, 24 घंटे में मिले 10,174 मरीज, 75 की मौत

 

Bihar :  राज्य के लोगों के लिए राहत भरी खबर है. बिहार">https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AC%E0%A4%BF%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0">बिहार

में कोरोना का संक्रमण कम होता नजर आ रहा है. स्वास्थ्य">https://www.india.gov.in/hi/%E0%A4%AC%E0%A4%BF%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%A5%E0%A5%8D%E0%A4%AF-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%97-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%B5%E0%A5%87%E0%A4%AC%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%87%E0%A4%9F">स्वास्थ्य

विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को राज्य में 10,174 नये मरीज पाये गये हैं. इसके साथ ही बिहार में कुल एक्टिव केस 1,05,103 हो गया. वहीं पिछले 24 घंटे में 15,800 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी. वहीं सोमवार को राज्य में कोरोना से 75 लोगों की मौत हो गयी. इसके साथ ही राज्य में मौत का आंकड़ा बढ़कर 3,357 हो गया.

पटना में मिले 1745 कोरोना मरीज

पटना में कोरोना संक्रमण का खतरा सबसे अधिक है. पटना में सोमवार को कोरोना के 1745 मामले सामने आये हैं. वहीं कटिहार में 706, गोपालगंज में 541, पूर्वी चंपारण में 478, समस्तीपुर में 463, बेगूसराय में 435 और वैशाली में 417 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है.

इस जिले में मिले इतने कोरोना पॉजिटिव

सारण में कोरोना के 333, पूर्णिया में 313, मुंगेर में 304, मुजफ्फरपुर में 293, पश्चिम चंपारण में 289 और खगड़िया में 286 नये मरीज पाये गये हैं. सहरसा में 283, अररिया में 247, सीवान में 242, गया में 236, औरंगाबाद में 226 कोरोना मरीज मिले हैं. इसके अलावा सुपौल में 221, भागलपुर में 205, मधेपुरा में 178, मधुबनी में 175 और जमुई में 162 लोग कोरोना से संक्रमित हो गये हैं. जबकि  दरभंगा में 154, रोहतास में 141, अरवल में 121 और जहानाबाद में 108 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है.

लगातार चौथे दिन कोरोना मामले में आयी कमी

यह लगातार">https://lagatar.in/">लगातार

चौथा दिन है, जब कोरोना पॉजिटिव से स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक है. इस तरह नये केस की तुलना में 55.30 फीसदी से अधिक मरीज ठीक हुए हैं. वहीं, 20 अप्रैल के बाद से कोरोना के मामले कम हो रहे हैं. वहीं पटना जिले में लगातार तीसरे दिन कोरोना के केस में कमी आयी है. पटना में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 2000 हजार कम हुए है.

इस जिले में कोरोना के 100 से कम केस

सोमवार को बिहार के 11 जिलों में 100 से कम कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. शेखपुरा में 96, नालंदा में 95, लखीसराय में 95, किशनगंज में 83 और बांका में 82 कोरोना केस सामने आये हैं. वहीं बक्सर में 81, सीतामढ़ी में 77, नवादा में 75, भोजपुर में 71, शिवहर में 62 और कैमूर में 19 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही