Search

 
 
 

जुबां पर हे राम और मन में नाथूराम अब नहीं चलेगा : मंत्री मिथिलेश ठाकुर

 
Ranchi : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा समापन समारोह में झामुमो के प्रतिनिधि के रूप में मंत्री मिथिलेश ठाकुर शामिल हुए. ठाकुर ने कहा कि जनता दो मुहें नेताओं को पहचान चुकी है. अब जुबां पर हे राम और मन में नाथूराम नहीं चलेगा. राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा चलाकर इतिहास रच दिया है. उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से नफ़रत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान खोलने की ऐतिहासिक कोशिश की है. आज जब केंद्र में भाजपा की सरकार देश भर में हर घर को बांटने पर अमादा है. चारों तरफ नफरत और डर का माहौल है. ऐसे में राहुल गांधी इस यात्रा की मदद से विपक्ष के सभी दलों, नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए एक प्रेरक बन कर उभरे हैं. भारतीय राजनीति का इतिहास गवाह है कि जब जब हुकूमत का अहंकार बढ़ा है और जनता को दबाया गया है तब-तब आम आदमी को जोड़ने के लिए हमारे प्रेरक जन नायकों ने सबको इसी तरह से एकजुट किया है. चाहे वो महात्मा गांधी की डांडी यात्रा हो, विनोबा भावे का भूदान आंदोलन हो, चंद्रशेखर की एकता यात्रा या फिर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा.

चुनाव कराने पर ही जम्मू कश्मीर में लोगों का भरोसा आ पाएगा

मंत्री ठाकुर ने कहा कि हम केंद्र सरकार की उस फितरत का विरोध करते हैं .जिसके तहत केंद्र सरकार रिमोट कंट्रोल से राज्य की सरकारों को गलत तरीके से नियंत्रित करने का दुस्साहस करती है. जम्मू कश्मीर में लोगों का भरोसा लोकतांत्रिक संस्थाओं पर तभी आ सकेगा, जब यहां चुनाव कराए जा सकेंगे. यहां के स्थानीय लोग खुद अपने मतों से अपने बीच के प्रतिनिधि चुन सकें, जो उनकी समस्याओं के प्रति समानुभूति रख सके. आखिर कब तक कश्मीर को केंद्र से ही संचालित किया जाएगा. आज जम्मू-कश्मीर के इतिहास में पहली बार ऐसी रैली हो रही है. जिसमें देश भर से इतनी बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी है. चाहे कन्याकुमारी से लेकर छत्तीसगढ़ हो या फिर झारखंड से लेकर पंजाब, पूरे देश से हर प्रदेश के लोग इस यात्रा में शामिल हैं. सभी लोग राहुल गांधी की इस कोशिश को मजबूत कर रहे हैं कि देश को बांटने वाले, देश में नफ़रत फ़ैलाने वाले चाहे लाख कोशिशें कर लें. हम एकजूट होकर पूरी शिद्दत से इतनी मोहब्बतें फैलाएंगे.

केंद्र की गलत नीतियों के कारण निकाली पड़ी भारत जोड़ो यात्रा

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों एवं मानसिकता के कारण देश में भारत जोड़ो यात्रा निकालने की आवश्यकता पड़ी. आज देश में अंग्रेजों के शासन काल से भी स्थिति काफी बदतर हो गई है. भाजपा ने पूरे देश में जात, पात एवं धर्म के नाम पर नफरत का जहर घोल दिया है. इसे भी पढ़ें : भारत">https://lagatar.in/rahul-said-at-the-end-of-bharat-jodo-yatra-i-dont-even-have-my-own-house-our-forefathers-sacrificed/">भारत

जोड़ो यात्रा के समापन पर बोले राहुल, मेरा अपना घर तक नहीं, हमारे पुरखों ने दी कुर्बानी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही