Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीयूजे में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिलायी गयी शपथ

Ranchi : केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे) के चेरी मनातू कैंपस में बुधवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाता शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. अध्यक्षता राजनीति विज्ञान और लोक प्रशासन विभाग के एचओडी ने की. मौके पर इलेक्टॉरल क्लब के कैंपस एंबेसडर की भूमिका विश्वविद्यालय के सुजय कुमार और अतुल आनंद झा ने निभाई और सभी को शपथ दिलायी. विभिन्न कक्षाओं में जाकर छात्रों और शिक्षकों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु जागरूक किया गया. साथ ही भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा, भारत की स्वतंत्रता, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को बनाये रखने की भी शपथ दिलायी गयी. छात्रों को यह भी बताया गया कि वे निर्भीक होकर तथा किसी धर्म, जाति, वर्ग, समुदाय, भाषा अथवा प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करें. विश्वविद्यालय के इलेक्टॉरल क्लब के सभी सदस्य एवं अन्य छात्र- छात्राएं इस मौके पर मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें – दुमका">https://lagatar.in/cm-hemant-gave-many-gifts-to-dumka-said-officers-should-put-the-schemes-on-the-ground-in-time/">दुमका

को सीएम हेमंत ने दी कई सौगातें, बोले- योजनाओं को ससमय धरातल पर उतारें अधिकारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही