Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धुर्वा में ओबीसी मोर्चा का प्रदर्शन, जनगणना में OBC के लिए अलग कॉलम जोड़ने की मांग

जनगणना में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए अलग कॉलम जोड़ने की मांग की गई. गुरूवार को धुर्वा स्थित आयोग कार्यालय के बाहर राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के लोगों ने प्रदर्शन किए.
Advertisement
Advertisement

Ranchi:  जनगणना में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए अलग कॉलम जोड़ने की मांग की गई. गुरूवार को धुर्वा स्थित आयोग कार्यालय के बाहर राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के लोगों ने प्रदर्शन किए. इस दौरान राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी यादव ने कहा कि इस संबंध में आयोग केंद्र सरकार और रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया को अनुशंसा भेजेगा. इससे पहले राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता की अगुवाई में रसियन हॉस्टल (पुरानी विधानसभा) परिसर से रैली निकाली गई. 

 

रैली में शामिल कार्यकर्ता विभिन्न मांगों के समर्थन में नारे लगाए औऱ आयोग कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए. इसके बाद आयोग अध्यक्ष जानकी यादव ने प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर 11 सूत्री ज्ञापन सौपा गया. उन्होंने कहा कि वर्तमान जनगणना प्रपत्र में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य का उल्लेख है, जबकि ओबीसी के लिए अलग कॉलम होना चाहिए. उन्होंने कहा कि आयोग ज्ञापन को अपनी अनुशंसा के साथ राज्य सरकार, केंद्र सरकार और केंद्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को भेजेगा.


ज्ञापन में जनगणना में ओबीसी के लिए पृथक कॉलम जोड़ने, झारखंड के सात जिलों में ओबीसी आरक्षण लागू करने, केंद्रीय ओबीसी सूची में कुछ जातियों को शामिल करने, बैकलॉग रिक्तियों पर विशेष भर्ती अभियान चलाने तथा प्रोन्नति में आरक्षण सहित अन्य मांग की गई. प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि यदि 15 दिनों के भीतर इस दिशा में सकारात्मक पहल नहीं हुई तो ओबीसी समाज आंदोलन को और तेज करेगा.


ज्ञापन की प्रमुख मांगें  

  • जनगणना में OBC हेतु पृथक कॉलम जोड़ा जाए.  
  • झारखंड के 7 जिलों में शून्य OBC आरक्षण को जनसंख्या अनुपात में लागू किया जाए.  
  • कसौधन, जायसवाल, वर्णवाल, कमलापुरी, माहुरी को शामिल किया जाए.  
  • OBC के रिक्त पदों पर विशेष भर्ती अभियान चलाया जाए.  
  • प्रोन्नति में आरक्षण और OBC मंत्रालय का गठन हो.

मौके पर आयोग के सदस्य नंदकिशोर मेहता, लक्ष्मण यादव और नरेश वर्मा सहित मोर्चा के कई पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही