Search

अश्लील वीडियो चैट मामला: सीपी सिंह ने बन्ना से 6 सवालों के मांगे जवाब

Ranchi: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से अपने कथित वायरल वीडियो को लेकर बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सफाई दी थी. इस दौरान उन्होंने कई बार भाजपा विधायक सीपी सिंह का भी जिक्र किया था. इससे नाराज सीपी सिंह ने गुरुवार को सोशल मीडिया के जरिये बन्ना गुप्ता से 6 सवाल पूछे हैं. सीपी सिंह ने कहा कि उनका सिद्धांत है कि वे किसी की व्यक्तिगत जिंदगी में टीका-टिप्पणी नहीं करते हैं. बन्ना मामले में भी जब मीडियाकर्मियों ने उनसे सवाल किया था, तो उन्होंने यही कहा कि मामला पुलिस के पास है, लेकिन जमाना कुछ ऐसा हो गया है कि लोग शराफत को कमजोरी समझने की भूल कर बैठते हैं. यही भूल बन्ना गुप्ता ने की है. अब वे जब मीडिया के सामने सीना चौड़ा करके बैठ ही गये हैं, तो लगे हाथों मेरे भी दो-चार सवालों के जवाब दे दें. इसे भी पढ़ें - कर्नाटक">https://lagatar.in/karnataka-elections-controversy-over-kharges-statement-said-modi-is-like-a-poisonous-snake-bjp-has-become-an-aggressor/">कर्नाटक

चुनाव : खड़गे के बयान से विवाद, कहा, मोदी जहरीले सांप की तरह, भाजपा हुई हमलावर, कहा, कांग्रेस गर्त में जा रही है

सीपी सिंह के बन्ना गुप्ता से सवाल

https://twitter.com/bjpcpsingh/status/1651460033585246208

1. 24 अप्रैल की रात 1:15 बजे मेरे नंबर पर कॉल आया था. कॉल उठाने से काटने तक की सारी जानकारी मैंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दे दी. बन्ना बताएं, अब इसमें किंतु परंतु कहां है? 2. ऐसे मामले आजकल रोज सामने आ रहे हैं, अपराधियों ने पैसे कमाने का यह तरीका इजाद किया है. बन्ना गुप्ता क्या बता पाएंगे कि वे ऐसे किसी मामले में फंसे हैं, या उनका मामला “दूसरा” है? 3. कहीं ऐसा तो नहीं कि बन्ना गुप्ता के मामले को दबाने के लिए कुछ षड्यंत्र किया गया हो, लेकिन षड्यंत्र विफल हो गया? 4. 24 अप्रैल की रात 1:15 की तरह 25 की रात को भी 1:25 बजे मुझे दूसरे नंबर से एक मिस्ड कॉल आया था. बन्ना गुप्ता सरकार में मंत्री हैं. जरा पता लगाएं कि आखिर माजरा क्या है? 5. बन्ना गुप्ता में जरा भी हिम्मत है, तो वह बताएं कि आखिर वे किससे बात कर रहे थे. मोबाइल नंबर क्या था? 6. मुझे जिस नंबर से कॉल आया था, वह यूपी का बताया जा रहा है. मैं अपने मामले को लेकर यूपी के डीजीपी को पत्र लिखूंगा. क्या बन्ना गुप्ता भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सीबीआई जांच की मांग करने की हिम्मत रखते हैं? इसे भी पढ़ें -आज">https://lagatar.in/paswa-president-alok-dubey-will-meet-cm-hemant-soren-today/">आज

सीएम हेमंत सोरेन से मिलेंगे पासवा के अध्यक्ष आलोक दुबे, बायोम के फर्जीवाड़ा की करेंगे शिकायत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp