Search

 
 
 

नगर निगम की बूटी मोड़ स्थित 0.44 एकड़ जमीन के कुछ भाग पर अवैध कब्जा

रांची नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव ने आज बूटी मोड़ इलाके में निगम की करीब 0.44 एकड़ भूमि का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने देखा कि जमीन के एक हिस्से पर अवैध कब्जा हुआ है. उन्होंने मौके पर ही भूमि के पुनर्विकास (री-डेवलपमेंट) को लेकर कई जरूरी निर्देश दिए.
 

Ranchi : रांची नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव ने आज बूटी मोड़ इलाके में निगम की करीब 0.44 एकड़ भूमि का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने देखा कि जमीन के एक हिस्से पर अवैध कब्जा हुआ है. उन्होंने मौके पर ही भूमि के पुनर्विकास (री-डेवलपमेंट) को लेकर कई जरूरी निर्देश दिए.

 

प्रशासक द्वारा दिए गए मुख्य निर्देश

पूरी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कर नागरिकों की जरूरत के अनुसार एक अच्छा मास्टर प्लान तैयार किया जाए.

क्षेत्र के विकास के लिए एक बेहतर प्रस्ताव बनाकर आस-पास के व्यवसायियों को निर्धारित जगह उपलब्ध कराई जाए.

बूटी मोड़ को शहर का महत्वपूर्ण प्रवेश द्वार बताते हुए कहा कि यहां जरूरतमंद लोगों के लिए एक आश्रय गृह (शेल्टर होम) बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जाए.

दूर-दराज से आने वाले मजदूरों के लिए एक उचित जगह विकसित की जाए, ताकि वे सुरक्षित और नियत स्थान पर रह सकें.

क्षेत्र में दोबारा अतिक्रमण न हो, इसके लिए पूरी जमीन की बाउंड्री वॉल बनवाई जाए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही