Search

 
 
 

रामगढ़ः जिला परिषद क्षेत्र का विकास मेरी पहली प्राथमिकता- जिप अध्यक्ष

जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी ने कहा कि रामगढ़ जिला परिषद क्षेत्र का विकास मेरी पहली प्राथमिकता है. आंगनबाड़ी केंद्र में जलमीनार का निर्माण होने से बच्चों को पानी पीने की समस्या नहीं होगी.
 

Ramgarh : रामगढ़ जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी भुचुंगडीह पंचायत के मांझी टोला आंगनबाड़ी केंद्र में नवनिर्मित जल मीनार का उद्घाटन किया. जल मीनार का निर्माण 15वें वित्त के फंड से 4,72,00 रुपए की लागत से हुआ है. जिप अध्यक्ष ने कहा कि रामगढ़ जिला परिषद क्षेत्र का विकास मेरी पहली प्राथमिकता है. आंगनबाड़ी केंद्र में जलमीनार का निर्माण होने से बच्चों को पानी पीने की समस्या नहीं होगी.


 इससे पूर्व अतिथियों के पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत माला पहनाकर किया. मौके पर पूर्व पार्षद गोपाल चौधरी, अंजली देवी, शगुफ्ता नाज, रेखा देवी, शहनाज बेगम, सुधीर करमाली, बिनोद करमाली, सुरेन्द्र रविदास, जाकिर हुसैन, तकबीर अंसारी, परमेश्वर केंवट, संवेदक अकील अहमद सहित अन्य लोग मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही