Search

 
 
 

उड़िया अभिनेता रायमोहन परीदा की मौत, आत्महत्या की आशंका

 
उड़िया फिल्मों के मशहूर अभिनेता रायमोहन परीदा का शव घर में ही फंदे से लटकता मिला. एक्टर रायमोहन राय की उम्र 58 साल थी. बता दें कि उड़ीसा के क्योंझर जिले के परीदा ने 100 से अधिक उड़िया औऱ लगभग 15 बांग्ला फिल्मों में काम किया था. अभिनेता रंगमंच के भी लोकप्रिय कलाकार थे. पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया में यह आत्महत्या का मामला लगता है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजा औऱ मामले की जांच में जुट गई. रायमोहन परीदा को श्रद्धांजलि देने कई गणमान्य लोग और कलाकार पहुंचे. उड़िया फिल्म के अभिनेता श्रीतम दास ने कहा यह अविश्वसनीय है जो शून्य से नायक बना वह आत्महत्या से मर सकता है. इसे भी पढ़ें- यौन">https://lagatar.in/bollywood-choreographer-ganesh-acharya-gets-bail-in-sexual-harassment-case/">यौन

उत्पीड़न मामले में मशहूर बॉलीवुड कोरियोग्राफर गणेश आचार्य को मिली जमानत

कई फिल्मों में काम कर चुके हैं रायमोहन परीदा

रायमोहन परीदा ने साल 1985 में अपने करियर की शुरुआत की. 1987 में उन्होंने बतौर नेगेटिव आर्टिस्ट सागर फिल्म में काम किया. उनको विलन के रुप में ऑडियंस काफी ज्यादा पसंद करते थे. परीदा ने `राम लक्ष्मण`, `आसिबु केबे साजी मो रानी`, `नागा पंचमी`, `उदंदी सीता`, `तू थिले मो दारा कहकू`, `राणा भूमि`, `सिंघा वाहिनी`, `कुलनंदन` और `कंधेई आखिरे लुहा` सहित कई हिट फिल्मों में काम किया था. इसे भी पढ़ें-रणबीर">https://lagatar.in/ranbir-kapoors-shamshera-trailer-released-sanjay-dutt-looks-dangerous-in-the-role-of-inspector/">रणबीर

कपूर की फिल्म Shamshera का ट्रेलर रिलीज, दरोगा के किरदार में खतरनाक दिखे संजय दत्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही