Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास को ASI ने मारी गोली , हालत गंभीर, भर्ती

Odisha :  ओडिशा से बड़ी खबर सामने आ रही है. स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास को ASI गोपाल दास ने गोली मारी है.  झारसुगुड़ा जिले के बृजराजनगर के पास दोपहर करीब 12 बजे नब किशोर दास पर हमला हुआ.  नब किशोर दास के सीने में  गोली लगी है. गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. स्वास्थ्य मंत्री को इलाज के लिए भुनेश्वर ले जाया जा रहा है. आरोपित पुलिसकर्मी को हिरासत में ले लिया गया है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. (पढ़ें, आरिफ">https://lagatar.in/arif-mohammad-khan-criticized-the-bbc-documentary-said-he-should-be-called-a-hindu/">आरिफ

मोहम्मद खान ने बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की आलोचना की, कहा, उन्हें हिंदू कहा जाये)

एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे नब दास

जानकारी के अनुसार, नब दास ब्रजराजनगर में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. जब वे अपनी गाड़ी से बाहर निकले तभी ASI गोपाल दास ने करीब चार से पांच राउंड फायरिंग की. जिसमें से एक गोली स्वास्थ्य मंत्री के सीने में लगी. हालांकि उन पर फायरिंग क्यों की गयी, इसकी वजह अबतक सामने नहीं आयी है. इस घटना के बाद बीजेडी कार्यकर्ता धरने पर बैठ गये हैं. इसे भी पढ़ें : 31">https://lagatar.in/raj-bhavan-garden-will-open-for-common-people-from-january-31/">31

जनवरी से आम लोगों के लिए खुलेगा राजभवन उद्यान 

शनि शिंगणापुर में दान किया था एक करोड़ का सोना

बीजू जनता दल के सीनियर नेता नब किशोर दास हाल ही में सुर्खियों में आये थे. उन्होंने महाराष्ट्र के के शनि शिंगणापुर मंदिर में एक करोड़ से अधिक का सोने दान किया था. नबा दास ने 1.7 किलोग्राम सोने और 5 किलोग्राम चांदी से बने कलश दान किये थे. यह मंदिर देश के प्रसिद्ध शनि मंदिरों में से एक है. इसे भी पढ़ें : पाकिस्तान">https://lagatar.in/pakistan-bus-carrying-48-passengers-falls-into-gorge-39-killed-others-injured/">पाकिस्तान

: 48 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 39 की मौत, अन्य घायल

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही