Search

 
 
 

हजारीबाग बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने की प्रेसवार्ता, कहा – हड़ताल जारी रहेगी

 
Hazaribag : छह जनवरी से अपनी मांगों को लेकर झारखंड बार एसोसिएशन के निर्देश पर हजारीबाग के लगभग 800 अधिवक्ता न्यायिक कार्य से अलग हैं. राज्य सरकार और बार एसोसिएशन के साथ अब तक कोई भी बातचीत नहीं पायी है. जिसका परिणाम है कि हड़ताल अभी जारी रहेगा. यह बात बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार राजू ने बार संघ कार्यालय में मंगलवार को आयोजित पत्रकार सम्मेलन में कही. उन्होंने कहा कि झारखंड में बेतहाशा कोर्ट फी में बढ़ोतरी, एडवोकेट प्रोटेक्टशन एक्ट लागू नहीं करने, बजट में अधिवक्ता कल्याण के लिए निधि आवंटन नहीं करने, लोक अभियोजक एवं अपर लोक अभियोजक राज्य के बार एसोसिएशन से नहीं बनाने सहित अन्य मांगों को लेकर अधिवक्ता न्यायिक कार्य से अलग हुए हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ जिन अधिवक्ताओं की संवाद हुई थी, वे सभी सरकार के मुलाजिम थे. संवाद के दौरान की गई सारी घोषणाएं मौखिक थीं. अब तक किसी भी प्रकार की लिखित घोषणा बार एसोसिएशन को नहीं दी गई है. इसे भी पढ़ें - MLA">https://lagatar.in/high-courts-decision-reserved-in-mla-samari-lals-cast-certificate-case/">MLA

समरी लाल के कास्ट सर्टिफिकेट मामले में हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित

जब तक मांग पूरी नहीं होगी हड़ताल जारी रहेगा

बार संघ के सचिव सुमन कुमार सिंह ने कहा कि जन कल्याण के लिए अधिवक्ता हमेशा तत्पर रहते हैं. कोर्ट फी में बढ़ोतरी से आम जनता त्रस्त है, सुलभ न्याय मिलना मुमकिन नहीं है. उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक विरोध जारी रहेगा. मौके पर भैया संजय, प्रमोद कुमार सिंह, कौलेश्वर कुशवाहा, भरत कुमार, कुणाल कुमार, प्रवीण कुमार सिंह, इंद्र कुमार पंडित, गौरी शंकर प्रसाद और शिवदत्त पांडेय उपस्थित थे. पत्रकार वार्ता के बाद बार के पदाधिकारियों ने एक ज्ञापन जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्यप्रकाश सिन्हा और उपायुक्त को सौंपा. इसे भी पढ़ें - हेमंत">https://lagatar.in/31-proposals-got-approval-in-hemant-cabinet/">हेमंत

कैबिनेट में 31 प्रस्ताव को म‍िली मंजूरी, जानिये ड‍िटेल
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही