Search

 
 
 

अधिकारी अपना गांव और अपना परिवार सोचकर काम करें : अर्जुन मुंडा

 
Khunti: मुरहू प्रखंड के हेठगोवा पंचायत में शनिवार को ग्रामीणों के लिए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने जन पंचायत का आयोजन किया. राजकीयकृत मध्य विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे. उन्होंने अपनी समस्याएं बताईं. भगवान बिरसा मुंडा की इस जन्मस्थली में अर्जुन मुंडा ने जनजातीय समुदाय को जीने का रास्ता दिखाया. अर्जुन मुंडा ने कहा कि देश की आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं. लेकिन 75 वर्षों के बाद आज हमारी उपलब्धियों के साथ-साथ कुछ चुनौतियां भी हैं. विश्व के इस सबसे बड़े लोकतंत्र में हमारे अधिकार के साथ-साथ कुछ कर्तव्य भी हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया है, उसमें आप सभी ग्रामीणों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है. एक लक्ष्य के साथ आगे बढ़ना है. खूंटी जिला प्रशासन के सहयोग से कार्यक्रम स्थल पर ही सरकारी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें– हेमंत">https://lagatar.in/employees-expressed-their-gratitude-by-meeting-hemant-cm-took-a-jibe-at-modi-government/">हेमंत

से मुलाकात कर कर्मचारियों ने जताया आभार, CM का मोदी सरकार पर तंज
मंत्री ने कहा कि यहां कुछ बुनियादी सुविधाओं का अभाव है. इस क्षेत्र में मनरेगा के तहत मुख्य रूप से आम की बागवानी और महिला समूहों द्वारा सब्जी की खेती हो रही है. उन्होंने कहा कि प्रशासन और जन प्रतिनिधि मिलकर गांव के लिए सशक्त योजना बनाएं. अधिकारी अपना गांव और अपना परिवार सोचकर काम करें. इससे अर्जुन मुंडा का ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति रिवाज के साथ भव्य स्वागत किया. इस दौरान अर्जुन मुंडा मुरहू के पंडाल में गणेश आरती में शामिल हुए. उन्होंने भक्तों का मनोबल बढ़ाते हुए आशीर्वाद लिया. इसे भी पढ़ें– पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-dedicated-ins-vikrant-to-the-service-of-the-nation-said-india-is-witnessing-the-sunrise-of-a-new-future/">पीएम

मोदी ने आईएनएस विक्रांत को देश सेवा में समर्पित किया, कहा, भारत नये भविष्य के सूर्योदय का साक्षी बन रहा है
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही