Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अधिकारियों ने बाल संप्रेक्षण गृह का लिया जायजा, बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं को देखा

Hazaribagh : बाल संप्रेक्षण गृह हजारीबाग का शुक्रवार को जिले के पदाधिकारियों ने भ्रमण किया. इन पदाधिकारियों ने गृह के बच्चों और कर्मचारियों के साथ बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा की. संप्रेक्षण गृह में बालकों को शिक्षा, स्वास्थ्य और मनोरंजन के साथ-साथ कई सारी अन्य सुविधाएं भी दी जाती हैं, ताकि बच्चे खुद को बंधन में महसूस नहीं करें. इस अवसर पर गृह के सभी बच्चों को स्कूल का यूनिफॉर्म दिया गया. गृह का भ्रमण करने वाले पदाधिकारियों में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी इंदु प्रभा खलखो, किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य प्रीति सिन्हा, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी संजय प्रसाद और गृह के प्रभारी चिकित्सक राहुल कुमार सिंह शामिल थे. इसे भी पढ़ें : ‘शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-impact-the-officials-took-cognizance-of-all-the-three-news-of-the-education-department-together-read/">‘शुभम

संदेश’ इंपैक्ट : शिक्षा विभाग की तीनों खबरों पर एक साथ पदाधिकारियों ने लिया संज्ञान, पढ़ें…
अधीक्षक इंदु प्रभा खलखो ने बच्चों को अनुशासन में रहने के साथ-साथ दिनचर्या के अनुपालन पर विशेष रूप से ध्यान देने को कहा. मौके पर उपस्थित जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी संजय प्रसाद ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर संप्रेक्षण गृह हजारीबाग में भी बच्चों के बीच कई सारी खेल प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन 24 से 26 अप्रैल के बीच किया जाएगा. उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतिस्पर्धाओं के आयोजन से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होने के साथ-साथ उनका चहुंमुखी विकास भी होगा. इस अवसर पर गृह के परामर्शी जय प्रकाश यादव, परिवीक्षा पदाधिकारी कविंद्र नाथ ठाकुर, पारा चिकित्साकर्मी सोनी कुमारी गुप्ता और शिक्षक उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-ed-files-prosecution-complaint-against-virendra-ram-read-what-ed-said/">BREAKING

: वीरेंद्र राम के खिलाफ ED ने दाखिल की प्रॉसिक्यूशन कंप्लेन, पढ़िए ED ने क्या कहा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही