Search

 
 
 

Deoghar News: धान खरीद में किसान हुए परेशान तो नपेंगे अधिकारी, डीसी का सख्त निर्देश

Deoghar News: लैंप्स और पैक्स की ग्रेडिंग के साथ क्रय केंद्रों का चयन होगा. राइस मिलों की क्षमता, भंडारण और पुराने लंबित मामलों की भी जांच की जाएगी. सभी क्रय केंद्रों का भौतिक सत्यापन और गोदामों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है.
 
बैठक करते डीसी

Deoghar News:  देवघर में धान खरीद शुरू होने से पहले ही जिला प्रशासन ने अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है. उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने साफ कर दिया है कि धान बेचने में किसानों को किसी तरह की परेशानी हुई, तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी. खरीफ विपणन सत्र 2026-27 की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में उन्होंने समय से पहले पूरी व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया.

 

धान खरीद में लापरवाही और अव्यवस्था की गुंजाइश खत्म करने के लिए प्रशासन ने अभी से शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. उपायुक्त ने प्रखंडवार टीमें गठित कर किसानों के ई-केवाईसी और जमीन के दस्तावेजों का सत्यापन तेज करने का निर्देश दिया है. 

इसे भी पढ़ें:

लैंप्स और पैक्स की ग्रेडिंग के साथ क्रय केंद्रों का चयन होगा. राइस मिलों की क्षमता, भंडारण और पुराने लंबित मामलों की भी जांच की जाएगी. सभी क्रय केंद्रों का भौतिक सत्यापन और गोदामों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है. अब देखना होगा कि इन सख्त निर्देशों का जमीन पर कितना असर दिखता है और किसानों को धान बेचने में कितनी राहत मिलती है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही