Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ओलचिकी बोर्ड ऑफ संथाली एजुकेशन के शीतकालीन परीक्षा परिणाम घोषित

असेका (झारखंड सरकार) द्वारा संचालित बोर्ड ऑफ संथाली एजुकेशन का शीतकालीन परीक्षा परिणाम आज घोषित कर दिया गया.
Advertisement
Advertisement
  • महासचिव शंकर सोरेन ने मुखिया पलटन मुर्मू की मौजूदगी में जारी किया परिणाम

Jadugoda : असेका (झारखंड सरकार) द्वारा संचालित बोर्ड ऑफ संथाली एजुकेशन का शीतकालीन परीक्षा परिणाम आज घोषित कर दिया गया.  इस अवसर पर असेका के महासचिव शंकर सोरेन ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों के नामों की घोषणा की. 


शंकर सोरेन ने बताया कि राज्य के 15 परीक्षा केंद्रों में लोअर, हाइयर, मैट्रिक और 10+2 की ओलचिकी परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें 350 से अधिक महिला और पुरुष परीक्षार्थी शामिल हुए थे.

 

महासचिव ने बताया कि उत्तीर्ण परीक्षार्थी में 60 प्रतिशत महिलाएं रहीं, जिसमें 19 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए. उन्होंने परीक्षार्थियों को बधाई दी और सभी से आग्रह किया कि वे अपने ज्ञान और कौशल को आगे बढ़ाने में सक्रिय रहें. 

 

मौके पर स्थानीय मुखिया पलटन मुर्मू सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. बता दें कि बोर्ड की ओर से साल में दो बार (जून व दिसंबर) ओलचिकी परीक्षा आयोजित की जाती है. 

 

घोषित परीक्षा परिणाम इस प्रकार हैं :

लोअर वर्ग

प्रथम : लखाई बास्के (गोडगोंडा, पूर्वी सिंहभूम)

द्वितीय : सरस्वती मरांडी (जामताड़ा)

तृतीय : मनोज टुडू (बोकारो)

 

हाइयर वर्ग

प्रथम: होलिका कुमारी (धनबाद)

द्वितीय: गोपाल हेंब्रम (सरायकेला-खरसांवा)

तृतीय: मनी हांसदा (चाकुलिया, पूर्वी सिंहभूम)

 

मैट्रिक

प्रथम: सुनीता मुर्मू (नरवा पहाड़, पूर्वी सिंहभूम)

द्वितीय: सुनीता टुडू (कदमा, जमशेदपुर)

तृतीय: रीना कुमारी हेंब्रम (बोकारो)

 

10+2 (बारहवीं कक्षा)

प्रथम: पोमा हांसदा (मुर्गाघुटू, पूर्वी सिंहभूम)

द्वितीय: शिवचरण हांसदा (मुर्गाघुटू, पूर्वी सिंहभूम)

तृतीय: पायो टुडू (धनबाद)

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही