Search

रांची: समाहरणालय भवन को बम से उड़ाने की मिली धमकी

Ranchi : कचहरी चौक स्थित समाहरणालय भवन को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. यह धमकी ईमेल पर आया है, जिसके बाद रांची पुलिस सक्रिय हो गई है. रांची पुलिस की टीम गहनता से जांच कर रही है.

 

रांची एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि किसने यह धमकी दी है. आपको बता दें कि इसके पहले भी सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. 

 

साइबर सेल की टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ईमेल कहां से भेजा गया और इसके पीछे कौन लोग हैं. फिलहाल किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर तलाशी अभियान जारी है. इस धमकी भरे ईमेल के पीछे जो भी होंगे उनपर कड़ी कार्रवाई होगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp