Search

 
 
 

झरिया उप डाकघर का पुराना भवन धराशायी, ग्राहक व कर्मचारी बाल-बाल बचे

सूचना मिलते ही प्रभारी पोस्ट मास्टर व डाक निरीक्षक संतोष कुमार मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की. उन्होंने सुरक्षा कर्मियों और कर्मचारियों से घटना की विस्तृत जानकारी ली. कहा कि यदि घटना कामकाज के पीक आवर में हुई होती, तो जान-माल की बड़ी क्षति हो सकती थी.
 

Dhanbad : झरिया में उप डाकघर का पुराना भवन शुक्रवार को अचानक तेज आवाज के साथ धराशायी हो गया. जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना के समय डाकघर में कर्मचारी और कुछ ग्राहक मौजूद थे. संयोग से किसी को चोट नहीं आई. डाकघर के कई महत्वपूर्ण कागजात व खाताधारकों के दस्तावेज मलबे में दब गए हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि भवन काफी पुराना और जर्जर था. दीवारों में पहले से दरारें पड़ी हुई थीं.


घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी पोस्ट मास्टर व डाक निरीक्षक संतोष कुमार मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की. उन्होंने सुरक्षा कर्मियों और कर्मचारियों से घटना की विस्तृत जानकारी ली. अधिकारियों ने कहा कि यदि यह घटना कामकाज के पीक आवर में हुई होती, तो जान-माल की बड़ी क्षति हो सकती थी. मिली जानकारी के अनुसार, मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है. दबे दस्तावेजों को सुरक्षित निकालने की कोशिश की जा रही है. इस घटना से स्थानीय ग्राहकों और आसपास के लोगों में भय और असुरक्षा की भावना देखी जा रही है. उन्होंने डाक विभाग से उप डाकघर को जल्द किसी सुरक्षित भवन में स्थानांतरित करने की मांग की है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही