Ranchi : राज्यभर में झारखंड बिजली वितरण निगम की एपीटी (एंटी पावर थेप्ट) टीम बिजली चोरी के खिलाफ ताबड़तोड़ अभियान चला रही है. पिछले तीन दिनों में (7,8 और नौ अक्टूबर) एपीटी की टीम ने सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक 8893 परिसरों पर रेड किया है. इसके एवज में 1297 उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई. जिसमें 2.15 करोड़ का जुर्माना ठोंका गया.
छापेमारी अभियान में मुख्यालय के द्वारा गठित 119 टीमों में सभी क्षेत्रीय स्तर तक के पदाधिकारी शामिल थे. वितरण निगम ने राज्य के सभी बिजली उपभोक्ताओं से अपील किया है कि बिजली चोरी कर रहे व्यक्तियों की सूचना संपूर्ण पता के साथ व्हाट्सएप के माध्यम से महाप्रबंधक (एपीटी) के मोबाइल संख्या 94311-35515 पर दे सकते हैं. सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम एवं मोबाइल संख्या गुप्त रखा जाएगा.
किस सर्किल में कितने एफआइआर और कितना जुर्माना
सर्किल | एफआइआर की संख्या | जुर्माना(लाख में) |
रांची | 94 | 13.82 |
गुमला | 67 | 7.86 |
जमशेदपुर | 113 | 30.08 |
चाईबासा | 106 | 9.43 |
धनबाद | 101 | 17.84 |
चास | 92 | 15.81 |
डालटनगंज | 125 | 15.91 |
गढ़वा | 58 | 6.94 |
दुमका | 74 | 8.15 |
साहेबगंज | 106 | 16.84 |
गिरिडीह | 69 | 11.56 |
देवघर | 64 | 25.59 |
हजारीबाग | 112 | 21.97 |
रामगढ़ | 72 | 6.47 |
कोडरमा | 44 | 5.85 |
कुल एफआइआर की संख्याः | 1297 | |
कुल जुर्मानाः | 2.15 करोड़ |
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
Leave a Comment