Search

धारदार हथियार से मारकर वृद्ध दंपति की हत्या,आरोपी पोता गिरफ्तार

Ranchi : धारदार हथियार से मारकर वृद्ध दंपति की हत्या कर दी गई. यह घटना को अंजाम दंपति के पोता ने दिया है. यह घटना जिले के बेड़ो थाना क्षेत्र स्थित कैरो गांव में हुई है. जहां आरोपी पोता मंगलू उरांव ने अपने दादा मांगरा उरांव और दादी चारिया उरांव की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. और कार्रवाई करते हुए आरोपी पोता को गिरफ्तार कर लिया है.

 पैसे के लिए किया हत्या

जानकारी के अनुसार मंगरा उरांव ने अपनी पांच भैंस बेची थी. इसी को लेकर आरोपी पोता बार-बार अपने दादा से पैसे का मांग करता था, जबकि मंगरा अपने पोते को रुपया नहीं देता था. इसी को लेकर गुस्से में आकर पोते ने धारदार हथियार से मारकर अपने दादा और दादी की हत्या कर दी.

 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपने दादा और दादी की हत्या करने के बाद आरोपी पोता ने साक्ष्य पाने की कोशिश की हालांकि पुलिस के द्वारा किए पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//