Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: डायरिया से वृद्ध महिला की मौत

Latehar: बालूमाथ प्रखंड के बालूभांग पंचायत के कोटाम के सिमरटोला में डायरिया से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई. महिला की पहचान ननकू गंझु की 60 वर्षीय पत्नी बजोईया देवी के रूप में हुई है. इसी घर में चार लोग डायरिया से पीड़ित पाए गए. बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम के द्वारा कोटाम सिमर टोला में कैंप लगाकर इलाज किया गया. जानकारी के अनुसार मृतका बजोईया देवी पिछले तीन-चार दिनों से डायरिया से पीड़ित थी. उसका इलाज स्थानीय झोलाछाप डॉक्टरों के द्वारा किया जा रहा था. लेकिन उसकी स्थिति बिगड़ जाने के कारण उसकी मौत हो गई.

गांव पहुंची मेडिकल टीम

इस मौत के साथ-साथ कई लोगों की पीड़ित होने की सूचना पर बालूमाथ स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हुआ. चिकित्सा प्रभारी डॉ प्रकाश बडाईक के निर्देश पर एक मेडिकल टीम पीड़ित गांव में पहुंची और पीड़ित परिवारों का इलाज किया. मेडिकल टीम द्वारा मृतक के परिजन सुनीता देवी व जसोईया देवी समेत चार लोगों का इलाज किया गया. चिकित्सकों ने पीड़ित परिवार से आग्रह किया है कि बरसात के मौसम में सभी लोग गर्म भोजन का सेवन के साथ- साथ पानी उबाल कर पियें. बीमार पड़ने पर चिकित्सीय सलाह लेने की अपील की. टीम में मुख्य रूप से डॉ सुरेंद्र कुमार, सीएचओ अनुप्रिया, एएनएम सोनी कुमारी, एमपीडब्ल्यू अनिल कुमार शामिल थे. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रकाश बड़ाइक ने झोला छाप डाक्टरों से इलाज कराने से बचने की अपील ग्रामीणों से की. इसे भी पढ़ें - बांग्लादेश">https://lagatar.in/bangladesh-protestors-surrounded-the-supreme-court-chief-justice-obaidul-hasan-resigned/">बांग्लादेश

: प्रदर्शनकारियों ने सुप्रीम कोर्ट को घेरा, चीफ जस्टिस ओबैदुल हसन ने इस्तीफा दिया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही