Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो में शुरू हुई ओलंपिक स्तर की राइफल शूटिंग ट्रेनिंग

सेक्टर-3 स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में सोमवार से श्यामा प्रसाद मुखर्जी शूटिंग रेंज की शुरुआत की गई. भारत सरकार की पहल के तहत स्थापित इस शूटिंग रेंज में खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रशिक्षण सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.
Advertisement
Advertisement
बोकारो जिले की खबरें
  • _ 2028 कॉमनवेल्थ और 2036 ओलंपिक की तैयारी को मिलेगा बल

Bokaro : सेक्टर-3 स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में सोमवार से श्यामा प्रसाद मुखर्जी शूटिंग रेंज की शुरुआत की गई. भारत सरकार की पहल के तहत स्थापित इस शूटिंग रेंज में खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रशिक्षण सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.

 https://lagatar.in/cricket-news-rohit-sets-record-at-lords-puts-retirement-speculation-to-rest

 

यहां 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें इनडोर और आउटडोर दोनों प्रकार की व्यवस्था विकसित की जा रही है.प्रशिक्षकों ने बताया कि इस केंद्र का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तैयार कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है.प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा, जिससे उन्हें विभिन्न सरकारी नौकरियों में मिलने वाले खेल कोटा का लाभ मिल सकेगा.

 Uploaded Image

चयनित खिलाड़ी पहले राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे, इसके बाद ईस्ट जोन और फिर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भारतीय टीम के प्रशिक्षण शिविरों में शामिल होने का अवसर मिलेगा और आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका भी मिल सकता है.

 

प्रशिक्षकों ने बताया कि भारत सरकार वर्ष 2036 ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए देशभर में प्रतिभाओं को तैयार करने का अभियान चला रही है. इसी कड़ी में बोकारो से भी 2028 कॉमनवेल्थ खेलों और भविष्य के ओलंपिक खिलाड़ियों को तैयार करने की दिशा में पहल शुरू की गई है.

 

पहले दिन 15 से 20 खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण केंद्र का रुख किया. नियमित प्रशिक्षण मंगलवार से शुरू होगा. प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से प्रशिक्षण संचालित होगा, जबकि रविवार को सुबह 9 बजे से अभ्यास कराया जाएगा. राइफल शूटिंग में करियर बनाने के इच्छुक युवा इसमें भाग ले सकते हैं.प्रशिक्षण में शामिल खिलाड़ी हरदेश ने कहा कि राइफल शूटिंग से एकाग्रता और मानसिक संतुलन बेहतर होता है, जिससे पढ़ाई और अन्य क्षेत्रों में भी सकारात्मक लाभ मिलता है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही