Lucknow : भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की. लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच खेल और पहलवानों के भविष्य को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई.
इस मुलाकात की सबसे खास बात यह रही कि WFI अध्यक्ष संजय सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में स्थित प्रसिद्ध अघोर पीठ सोगड़ा आश्रम में विशेष रूप से तैयार की गई 'ग्रीन टी' (Green Tea) भेंट की.
सोगड़ा आश्रम के प्रसाद की अपनी महत्ता
जशपुर का सोगड़ा आश्रम देशभर में अपनी आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक कार्यों के लिए जाना जाता है. आश्रम में प्राकृतिक और जैविक तरीके से निर्मित ग्रीन टी को स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस भेंट को सहर्ष स्वीकार किया और आश्रम की इस अनूठी पहल की सराहना की.
खेलों को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा
सूत्रों के मुताबिक, इस मुलाकात के दौरान देश में कुश्ती के स्तर को और ऊंचा उठाने, पहलवानों को बेहतर सुविधाएं देने और उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में खेल संस्कृति को मजबूत करने पर भी दोनों दिग्गजों के बीच गहन विचार-विमर्श हुआ. मुख्यमंत्री ने भारतीय कुश्ती को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment