Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

OMG! PNB के लॉकर में रखे 2.5 लाख की नकदी चट कर गए दीमक,बैंक कर्मियों के उड़े होश

Rajasthan : राजस्थान के उदयपुर के पंजाब नेशनल बैंक में हैरान करने वाली घटना हुई है. जहां बैंक के लॉकर में रखे नगदी को दीमक ने चाट दिया हैं. बताया जा रहा है कि एक महिला ने एक साल पहले ढाई लाख रुपये की नगदी एक पोटली में बंद कर रखा था. जब सालभर बाद खोला गया तो पता चला की सारी नगदी दीमक चाट गये हैं. और नोटों का चूरा बना दिया है. जिसकी शिकायत महिला के पति ने बैंक प्रबंधन से की. जिसके बाद बैंक कर्मियों के होश उड़ गये. फिलहाल इस मामले में बैंक प्रबंधन ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है. इसे भी पढ़ें - प्रशांत">https://lagatar.in/prashant-kishore-said-nitishs-boat-is-wobbling-poor-people-call-me-everyday-help-in-any-way/">प्रशांत

किशोर ने कहा- डगमगा रही है नीतीश की नाव, बेचारे रोज मुझे बोलते हैं, कैसे भी मदद कीजिए

एक साल पहले रखा गया था नगदी 

गौरतलब है कि लोग अपने गहने, प्रापर्टी के दस्तावेज व अन्य कीमती सामान सुरक्षित रखने के लिए बैंक लॉकर का इस्तेमाल करते हैं. जिससे उनके सामान सुरक्षित रहते है. वहीं राजस्थान के उदयपुर की रहने वाली सुनीता सिंघवी ने भी पीएनबी में एक लॉकर लिया था. महिला ने पैसे बचाकर करीब ढाई लाख रुपये पोटली में बांध कर रख दिये थे. कुछ जेवर भी इस लॉकर में रखे थे.

लॉकर खोला तो उनके होश उड़ गये

महिला के पति महेश सिंघवी ने बताया कि हाल ही में वह इस नगदी को लेने के लिए बैंक पहुंचे थे. अपना लॉकर खोला तो उनके होश उड़ गये. लॉकर में पोटली तो थी, लेकिन पोटली के अंदर नगदी की जगह नोटों का चूरा पड़ा था. दीमक लॉकर में रखे 500 रुपये के नोटों को चट कर गए थे. महेश सिंघवी ने लॉकर की हालत देखकर तत्काल बैंक प्रबंधन को सूचना दी और शिकायत दर्ज कराई, लेकिन बैंक प्रबंधन ने फिलहाल कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है. इसे भी पढ़ें - छत्तीसगढ़">https://lagatar.in/chhattisgarh-naxalites-entered-the-house-and-shot-bjp-leader-death/">छत्तीसगढ़

: नक्सलियों ने घर में घुसकर बीजेपी नेता को मारी गोली, मौत

बैंक के अन्य लॉकर में भी दीमक लगे हो सकते हैं

बैंक प्रबंधन ने कहा कि यह घटना हैरान करने वाली है. इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है. आशंका जताई जा रही है कि इस बैंक के अन्य लॉकर में भी दीमक लगे हो सकते हैं. ऐसे में सभी लॉकर धारकों को सूचित कर दिया गया है. उन्हें तत्काल आकर अपना लॉकर चेक करने के लिए कहा गया है. बैंक प्रबंधन के मुताबिक दस्तावेज तो लॉकर में रखे जाते हैं, जेवर भी लॉकर में रखे जाते हैं. लेकिन यहां तो नगदी लॉकर में रखी गई थी. कायदे से नगदी लोग अपने घर में या फिर बैंक में जमा कर देते हैं. इसे भी पढ़ें - आज">https://lagatar.in/rjd-supremo-lalu-prasad-yadav-returned-to-india-from-singapore-today-daughter-rohini-did-an-emotional-message/">आज

सिंगापुर से भारत लौट रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, बेटी रोहिणी ने किया इमोशनल मैसेज [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही