Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हर साल औसतन डेढ़ लाख लोग छोड़ रहे भारतीय नागर‍िकता, अमेरिका पहली पसंद, गृह मंत्रालय ने जारी किये तीन साल के आंकड़े

Advertisement
Advertisement
NewDelhi : हर वर्ष औसतन लगभग डेढ़ लाख लोग भारत की नागरिकता छोड़ रहे हैं. भारत की नागरिकता छोड़ने वालों के लिए विदेशी देशों में पहली पसंद अमेरिका है. संसद के मानसून सत्र में गृह मंत्रालय ने भारत की नागरिकता छोड़ने वालों का एक आंकड़ा जारी किया. उसी में यह जानकारी सामने आयी है. गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय ने जानकारी दी कि वर्ष 2021 में 1,63,370 लोगों ने भारतीय नागरिकता छोड़ और विदेश में बस गये. वर्ष 2020 में 85,256 लोगों ने और वर्ष 2019 में 144,017 लोग भारत की नागरिकता छोड़ कर दूसरे देशों में जा बसे. आंकडों पर नजर डालें तो पता चलता है कि 2020 की तुलना में 2021 में दुगने लोगों ने भारतीय नागरिकता छोड़ी. इसे भी पढ़ें : लखनऊ:">https://lagatar.in/lucknow-4-accused-arrested-for-offering-namaz-illegally-at-lulu-mall/">लखनऊ:

लुलु मॉल में अनाधिकृत रूप से नमाज पढ़ने के 4 आरोपी गिरफ्तार

भारतीयों की पहली पसंद अमेरिका

गृहराज्य मंत्री द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार अमेरिका भारतीय नागरिकता को छोड़ने वालों की पहली पसंद बन रहा है. वर्ष 2019 में 61,683 लोगों ने भारतीय नागरिकता छोड़कर अमेरिका की नागरिकता ली थी. 2020 में 30,828 लोगों ने अमेरिका की नागरिकता लीय वर्ष 2021 में अब तक सबसे अधिक 78,284 लोगों द्वारा भारतीय नागरिकता छोड़कर अमेरिका की नागरिकता लिये जाने की खबर है. वर्ष 2021 में 23,533 भारतीयों ने ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता ली. 21,597 लोगों ने कनाडा की और 14,637 भारतीयों ने ब्रिटेन की नागरिकता ली. वर्ष 2019 में 536 लोगों ने चीन की नागरिकता भी ली है. 2020 में 556 लोगों ने भारतीय नागरिकता छोड़कर चीन की नागरिकता ली. इसे भी पढ़ें : गुजरात">https://lagatar.in/filmmaker-avinash-das-arrested-by-gujarat-crime-branch-there-are-many-allegations-including-insulting-the-tricolor/">गुजरात

क्राइम ब्रांच ने फिल्मकार अविनाश दास को गिरफ्तार किया, तिरंगे का अपमान सहित कई हैं आरोप

पिछले तीन वर्षों में पाकिस्तान में बसने वालों की भी संख्या बढ़ी  

एक बात और कि पिछले तीन वर्षों में पाकिस्तान में बसने वालों की भी संख्या बढ़ी है. हालांकि वर्ष 2019 में एक भी भारतीय नागरिक ने पाकिस्तान की नागरिकता नहीं ली, जबकि वर्ष 2020 में 7 भारतीय नागरिकों ने और 2021 में 41 लोगों ने पाकिस्तान की नागरिकता ली. वर्ष 2021 में एक व्यक्ति ने बांग्लादेश की भी नागरिकता ली. इसे भी पढ़ें :नूपुर">https://lagatar.in/big-relief-to-nupur-sharma-from-supreme-court-stay-on-arrest-till-august-18/">नूपुर

शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, 18 अगस्त तक गिरफ्तारी पर रोक [wpse_comments_template]



                                    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही