Ranchi: संविधान दिवस के अवसर पर उपायुक्त कार्यालय में संविधान की प्रस्तावना पठन कार्यक्रम का आयोजन किया. इस अवसर पर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ऑनलाइन रूप से जुड़े और संविधान की प्रस्तावना के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की. वहीं उप विकास आयुक्त संजय भगत ने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को संविधान की प्रस्तावना का पठन कराया.
इस दौरान अपर समाहर्ता रामनारायण सिंह, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी मोनी कुमारी, जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी वसीम अहमद समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें -
https://lagatar.in/work-boycott-affects-operations-at-income-tax-offices-across-the-country
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
