Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं से कहा, हमें घुसपैठ, भ्रष्टाचार, परिवारवाद से देश को मुक्त करना होगा

पीएम ने भाजपा कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि आपने आपातकाल और कांग्रेस के शासनकाल के दमन को झेला है. चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल का जिक्र करते हुए कहा कि यहां राजनीतिक हिंसा का सामना किया है,
Advertisement
Advertisement

New Delhi : प्रधानमंत्री मोदी ने आज सोमवार(6 अप्रैल) को भाजपा के स्थापना दिवस पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम देश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. उनके समर्पण और बलिदान को नमन किया.

 

 

पीएम ने भाजपा कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि आपने आपातकाल और कांग्रेस के शासनकाल के दमन को झेला है. चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल का जिक्र करते हुए कहा कि यहां राजनीतिक हिंसा का सामना किया है,

 

इस क्रम में कहा कि सारा देश जानता है, हर चुनौती का सामना करने के लिए भाजपा ईमानदार कोशिश करती रही है, आगे भी करेगी. हमें इसके सकारात्मक नतीजे मिले हैं. आगे भी मिलते रहेंगे. पीएम मोदी ने कहा, अंग्रेजों के समय के सैकड़ों काले कानूनों को खत्म किया गया है.

 

नये संसद भवन का निर्माण,  सामान्य वर्ग के गरीबों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण, तीन तलाक पर रोक,  CAA, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण किया गया है. ये सभी काम भाजपा के ईमानदार प्रयासों का नतीजा हैं. कहा कि समान नागरिक संहिता(UCC) और एक देश-एक चुनाव ऐसे सभी विषयों पर आज देश भर में गंभीर चर्चा हो रही है.

 

प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं को राजनीतिक संघर्ष के शुरुआती वर्षों की याद दिलाई.  कहा कि 1984  में कांग्रेस ने रिकॉर्ड संख्या में सीटें जीती थीं, लेकिन देश के लोगों ने देखा कि कांग्रेस ने लोगों को कैसे धोखा दिया. इसके बाद लोगों का विश्वास भाजपा में बढ़ने लगा. धीरे-धीरे हमारी सीटों की संख्या बढ़ने लगी.

 

पीएम ने कहा कि उस समय सत्ता-संचालित राजनीति और सेवा-संचालित राजनीति वाली दो विचारधाराएं अस्तित्व में आयी.  कहा, आरएसएस के विशाल और पवित्र बरगद के पेड़ के नीचे हमें(भाजपा)ईमानदारी के साथ राजनीति में कदम रखने की प्रेरणा मिली.

 

इस क्रम में पीएम मोदी ने कहा, धीरे धीरे वह समय आ गया जब भाजपा ने खुद को एक मजबूत कैडर-आधारित पार्टी के रूप में बदलने में पूरी तरह से झोंक दिया.कालांतर में भाजपा ने कार्यकर्ताओं का एक ऐसा विशाल कैडर बनाया जो सेवा की भावना से काम करने के प्रति समर्पित था. 

 

पीएंम ने कहा, हमें घुसपैठ, भ्रष्टाचार, परिवारवाद और गुलामी की मानसिकता जैसी चुनौतियों से देश को मुक्त करना ही होगा.  इस दिशा में हमारे प्रयासों के पहले भी सकारात्मक नतीजे मिले हैं और आगे भी मिलने वाले हैं.

 


हमें इस बात पर गर्व है कि हमने अपने आचरण से भारत की राजनीति में राष्ट्र प्रथम का एक नया सिद्धांत स्थापित किया है. हमारे कैडर ने पार्टी के सिद्धांत अपनाये.  हमारा कैडर किसी भी परिस्थिति में अपने मूल्यों से कभी समझौता नहीं करता.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही