Search

 
 
 

असम चुनाव : हिमंता बिस्वा सरमा का नामांकन रद्द करने की मांग, कांग्रेस पहुंची चुनाव आयोग

जालुकबाड़ी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार बिदिशा नियोग और छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल असम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है.
 

Guwahati : असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा को लेकर बड़ी खबर आयी है. कांग्रेस ने उनका  नामांकन रद्द करने की गुहार को लेकर चुनाव आयोग पहुंची है.

 

बता दें कि जालुकबाड़ी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार बिदिशा नियोग और छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल असम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है. भाजपा ने  मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को अपना उम्मीदवार बनाया है.  वह इस सीट से लगातार 5 बार जीत चुके हैं. 

 

कांग्रेस का आरोप है कि हिमंता बिस्वा सरमा ने विदेशों में अपनी संपत्ति की जानकारी चुनावी हलफ़नामे में नहीं दर्ज की है  इससे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर भूपेश बघेल ने कहा कि अभी सिर्फ हेमंता फाइल्स आयी है.

 

अन्य मंत्रियों की फाइल्स भी आयेगी कहा कि हिमंत बिस्वा सरमा के अभी केवल 2-3 देशों के मामले उजागर हुए हैं.कुछ अन्य देशों के मामले भी सामने आयेंगे.  
 
 
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने  एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिमंता बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि असम सीएम की पत्नी के पास तीन अलग-अलग देशों के पासपोर्ट हैं. खेड़ा के आरोप पर हिमंता और उनकी पत्नी ने मानहानि का केस दायर करने की बात कही है. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही