Search

 
 
 

दिल्ली हाईकोर्ट में शराब घोटाला मामले में सुनवाई, बेंच बदलने की मांग कर सकते हैं केजरीवाल

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे. यहां सीबीआई की याचिका पर केजरीवाल से जुड़े शराब घोटाला मामले की सुनवाई जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की कोर्ट में होनी है.
 

New Delhi : दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे. यहां सीबीआई की याचिका पर केजरीवाल से जुड़े शराब घोटाला मामले की सुनवाई जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की कोर्ट में होनी है.

 

 

बता दें कि केजरीवाल व अन्य आरोपियों को शराब घोटाले से जुड़े केस में बरी किये जाने के निचली अदालत के फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी गयी है. खबर है कि केजरीवाल ममता की तर्ज पर खुद कोर्ट में दलील रखेंगे.

 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी फरवरी में एसआईआर को लेकर सुनवाई के क्रम में सुप्रीम कोर्ट में खुद भी दलील रखी थीं. अरविंद केजरीवाल भी इसी मूड में हैं.

 

पार्टी सूत्रों के अनुसार अरविंद केजरीवाल यह मामला किसी दूसरी बेंच में ट्रांसफर करने का आग्रह कोर्ट से कर सकते हैं. जान लें कि अरविंद केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की निष्पक्षता पर सवाल उठाती रही हैं.  

 

याद करें कि केजरीवाल सहित अन्य आरोपियों ने जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की निष्पक्षता पर संदेह जताते हुए मामले को दूसरी बेंच में स्थानांतरित करने की मांग हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के समक्ष की थी, लेकिन इस मांग को खारिज कर दिया गया था.

 

इसके बाद बेंच बदलने की मांग के लिए केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर कर रखी है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही