Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दिव्यांग प्रभुजनों ने किया योगाभ्यास, मिला स्वस्थ जीवन का संदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में एक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में एक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर में संपन्न हुआ, जिसमें सद्गुरू कृपा अपना घर आश्रम के 50 से अधिक निराश्रित दिव्यांग प्रभुजनों और सेवादारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

 

Uploaded Image

 

कार्यक्रम का संचालन मंदिर के पुजारी अरविंद पांडेय ने किया, इन्होंने प्रतिभागियों को सरल और उपयोगी प्राणायाम एवं योगासन, जैसे अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, कपालभाति, ताड़ासन, वज्रासन एवं ध्यान विधि सिखाए गए.

 

 

उन्होंने योग के महत्व को समझाते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मन को भी शांति मिलती है और आत्मबल में वृद्धि होती है. विशेषकर दिव्यांगजनों के लिए यह मानसिक और शारीरिक उन्नति का सशक्त माध्यम है.

 

कार्यक्रम के समापन पर सामूहिक शांति पाठ कराया गया, जिसके बाद सभी प्रतिभागियों को फल, चना और जल वितरित किया गया.इस अवसर पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल और प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा यह आयोजन समाज में सेवा, समर्पण और समावेश की भावना का सजीव उदाहरण है.

 

सद्गुरू कृपा अपना घर आश्रम में रह रहे सभी निराश्रित जनों को प्रतिदिन योगाभ्यास कराया जाता है, ताकि वे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ जीवन जी सकें. इस विशेष आयोजन ने यह संदेश दिया कि योग सभी के लिए है और यह जीवन को सशक्त एवं संतुलित बनाने का सरल और प्रभावी उपाय है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही