Search

 
 
 

24 जून को सभी प्रखंडों में राज्य सरकार के खिलाफ भाजपा करेगी प्रदर्शन

भाजपा ने झारखंड में विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू की है, जिसका उद्देश्य केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना और राज्य सरकार की नाकामियों को उजागर करना है.
 

Ranchi :  भाजपा ने झारखंड में विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू की है, जिसका उद्देश्य केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना और राज्य सरकार की नाकामियों को उजागर करना है.

 

5 से 30 जून तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम  : भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने बताया कि 5 जून से लेकर 30 जून तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इनमें पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण अभियान, प्रेसवार्ता, संकल्प सभा, चौपाल, आयुष्मान भारत योजना का पंजीकरण, योग प्रशिक्षण और योग दिवस कार्यक्रम शामिल हैं.

 

राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन : भाजपा 24 जून को सभी 264 प्रखंडों में राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी. पार्टी का आरोप है कि राज्य सरकार विकास विरोधी और जन विरोधी है.

 

गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मोदी सरकार ने देश को विकसित बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं.उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों के कारण आज भारत विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था का देश बन गया है.

 

 

ऐसी है कार्यक्रमों की रूप रेखा

 

भाजपा के कार्यक्रम

 

- 5 जून: पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण अभियान शुरू होगा जो 15 अगस्त तक चलेगा.

- 5 जून से 15 अगस्त: एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम.

- 9-10 जून: मोदी सरकार के 11 साल पर प्रदेश मुख्यालय में प्रेसवार्ता.

- 10-11 जून: जिला केंद्रों पर प्रेसवार्ता और प्रोफेशनल मीट.

- 12-14 जून: मंडल स्तर पर संकल्प सभा.

- 15-17 जून: पंचायत स्तर पर चौपाल और आयुष्मान भारत योजना का पंजीकरण.

- 17-20 जून: योग प्रशिक्षण.

- 21 जून: योग दिवस कार्यक्रम मंडल स्तर पर.

- 23 जून: डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम.

- 24 जून: सभी 264 प्रखंड में राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन.

- 25 जून: लोकतंत्र हत्या दिवस.

- 29 जून: मन की बात कार्यक्रम

- 30 जून: हूल दिवस के कार्यक्रम

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही