Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बंगाल में चुनावी हिंसा के खिलाफ 5 मई को देशभर में धरना देगी बीजेपी, नड्डा कोलकाता जायेंगे

Kolkata : बंगाल">https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AA%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A4%BF%E0%A4%AE_%E0%A4%AC%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A4%BE%E0%A4%B2">बंगाल

विधानसभा का चुनाव का नतीजा तृणमूल">https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B8%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF_%E0%A4%A4%E0%A5%83%E0%A4%A3%E0%A4%AE%E0%A5%82%E0%A4%B2_%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%B8">तृणमूल

के पक्ष में रहा. इसके बाद से वहां से हिंसक घटनाओं की खबरें आ रही हैं. आरामबाग में बीजेपी">https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF_%E0%A4%9C%E0%A4%A8%E0%A4%A4%E0%A4%BE_%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A5%80">बीजेपी

के ऑफिस में आग लगा दी गयी. कूचबिहार इलाके से भी हिंसा की खबरें मिल रही हैं. भारतीय जनता पार्टी ने टीएमसी कार्यकर्ताओं को इन घटनाओं का जिम्मेदार बताया है. बीजेपी ने इसके विरोध में पांच मई को देशव्यापी प्रदर्शन का एलान किया गया है. 

वायरल हो रहा है बीजेपी दफ्तर में आग का वीडियो

भाजपा ने कहा है कि पांच मई को देशव्यापी प्रदर्शन कर पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम आने के बाद टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा की गयी हिंसा के खिलाफ आवाज उठायी जायेगी. सभी मंडलों में कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया जायेगा. आरामबाग में बीजेपी दफ्तर में आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है. भाजपा का आरोप है कि जीत के जश्न में टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी दफ्तर के बाहर हंगामा किया.

बीजेपी प्रवक्ता ने संबित पात्रा ने किया था ट्वीट

हमले की इस घटना के बाद भाजपा प्रवक्ता संबित">https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%AC%E0%A4%BF%E0%A4%A4_%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BE">संबित

पात्रा ने ट्वीट किया. उन्होंने लिखा कि रिजल्ट के बाद टीएमसी के गुंडों ने पश्चिम बंगाल में भाजपा के दफ्तर को आग के हवाले किया. प्रशासन कहां है. लोकतंत्र में हार-जीत चलती रहती है. लोकतंत्र की हत्या करना बंद कीजिए.

भाजपा अध्यक्ष नड्डा मंगलवार को जायेंगे कोलकाता

जानकारी मिल रही है कि मंगलवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी">https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%9C%E0%A4%97%E0%A4%A4_%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B6_%E0%A4%A8%E0%A4%A1%E0%A5%8D%E0%A4%A1%E0%A4%BE">जेपी

नड्डा बंगाल दौरे पर जा रहे हैं. सूत्रों ने बताया कि नड्डा कोलकाता के आसपास के उन जिलों में जायेंगे, जहां भाजापा के कार्यकर्ताओं से मारपीट की गय है. वे बीजेपी के कार्यालयों में आगजनी और तोड़फोड़ को भी देखने जा सकते हैं.  यह भी बताया गया है कि नड्डा के नेतृत्व में कोलकाता में धरना भी दिया जायेगा.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही