Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विनोद बिहारी महतो की 100वीं वर्षगांठ पर आजसू पार्टी करेगी राज्य भर में 100 सभाएं

Advertisement
Advertisement
  • पार्टी के मिलन समारोह में कई लोग पार्टी में हुए शामिल
Ranchi : आजसू पार्टी 23 सितंबर स्व. विनोद बिहारी महतो की 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर पूरे राज्य में 100 सभाओं का आयोजन करेगी. इन सभाओं में बिनोद बिहारी महतो के पढ़ो और लड़ो के सिद्धांत एवं उनके द्वारा झारखंड अलग राज्य निर्माण में किए गए संघर्षों को याद किया जाएगा. राज्य की वर्तमान परिदृश्य पर उनके प्रासंगिक मूल्यों पर चर्चा की जाएगी. कार्यक्रम की सफलता के लिए पार्टी ने विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति की है. यह जानकारी पार्टी केंद्रीय प्रवक्ता डा देवशरण भगत ने आयोजित एक प्रेस वार्ता में दी.

झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित किया जाएगा

डॉ भगत ने बताया कि मोरहाबादी मैदान में धरती आबा बिरसा मुंडा के परिसर में स्व. बिनोद बिहारी महतो की 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर समर्पित तीन दिवसीय महाधिवेशन होगा. 29 सितंबर को उद्धघाटन सत्र में झारखंड के सभी अमर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी और झारखंड आंदोलनकारी व आजसू के पूर्व नेतृत्वकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा. महाधिवेशन में राज्य के सभी 32 हजार गांवों के लोग शामिल होंगे. आयोजन में शामिल होने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की गई है. केंद्रीय महाधिवेशन में कुल 9 विषयों पर अलग अलग सत्र के जरिए चर्चा की जाएगी. इन सभी विषयों पर चर्चा के लिए संबंधित विषय के विशेषज्ञ शामिल होंगे और अपने विचार रखेंगे. यह महाधिवेशन सिर्फ पार्टी का महाधिवेशन नहीं बल्कि झारखंड की माटी और मनुष्य का महाधिवेशन बने, यह पहल है.

कई लोग पार्टी में शामिल

हरमू स्थित आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो की उपस्थिति में चान्हो जिला परिषद सदस्य आदिल अजीम ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ली. मिलान समारोह में पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, उपाध्यक्ष हसन अंसारी, कार्यकारी जिला अध्यक्ष भारत कांशी मुख्य रूप से मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/workshop-on-new-education-policy-and-indian-knowledge-tradition-in-ranchi-university/">रांची

विवि में नई शिक्षा नीति और भारतीय ज्ञान परंपरा पर कार्यशाला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही