Search

 
 
 

रांची SSP के अलर्ट पर 10 जिलों के 90 स्थानों पर चेकिंग, पुलिस की तत्परता से अपहृत छात्रा सकुशल बरामद

रांची में बुधवार की सुबह एक छात्रा को स्कूल जाते समय सिरमटोली फ्लाईओवर के पास से अगवा कर लिया गया था. जैसे ही मामला रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के संज्ञान में आया, उन्होंने तुरंत 10 जिलों में अलर्ट मैसेज भेजा. जिसके बाद 90 से अधिक स्थानों पर चेकिंग अभियान शुरू किया गया. नतीजतन अपराधी बच्ची को रामगढ़ जिले के कुज्जू में छोड़कर फरार हो गए.
 

Ranchi :   रांची में बुधवार की सुबह एक छात्रा को स्कूल जाते समय सिरमटोली फ्लाईओवर के पास से अगवा कर लिया गया था. जैसे ही मामला रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के संज्ञान में आया, उन्होंने तुरंत 10 जिलों में अलर्ट मैसेज भेजा. जिसके बाद 90 से अधिक स्थानों पर चेकिंग अभियान शुरू किया गया. नतीजतन अपराधी बच्ची को रामगढ़ जिले के कुज्जू में छोड़कर फरार हो गए.

 

इस तरह रांची पुलिस की तत्परता से समय रहते बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया. फिलहाल छात्रा सुरक्षित है. दूसरी तरफ पुलिस इस घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग ठिकाने पर छापेमारी शुरू कर दी है. सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके. कई संदिग्ध वाहनों की पहचान की जा रही है.

 

ई-रिक्शा से स्कूल जा रही थी छात्रा

जानकारी के अनुसार, छात्रा हर दिन की तरह बुधवार सुबह ई-रिक्शा से बिशप वेस्टकॉट स्कूल जा रही थी. जैसे ही वह सिरमटोली फ्लाईओवर के पास पहुंची, तभी एक कार में सवार अज्ञात अपराधियों ने उसे जबरन खींचकर अगवा कर लिया.

 

फौरन हरकत में आई पुलिस, शहर भर में की नाकेबंदी

घटना की सूचना मिलते ही चुटिया थाना पुलिस और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया. साथ ही 10 जिलों के पुलिस अधीक्षकों को अलर्ट मैसेज भेजा, जिसके बाद प्रमुख हाइवे, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और टोल प्लाजा समेत 90 से अधिक स्थानों पर चेकिंग की गई. पुलिस के ताबड़तोड़ एक्शन से अपराधी घबरा गए और बच्ची को रामगढ़ के कुज्जू में छोड़कर फरार हो गए. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को सकुशल अपने कब्जे में लिया. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही