Search

 
 
 

पहली सोमवारी कल, डीसी-एसएसपी ने स्वर्ण रेखा नदी से पहाड़ी मंदिर तक के रूट का लिया जायजा, दिये कई दिशा-निर्देश

 
Ranchi :  सावन की पहली सोमवारी को लेकर स्वर्ण रेखा नदी से लेकर पहाड़ी मंदिर तक के रूट का डीसी-एसएसपी ने आज रविवार को जायजा लिया. शिवभक्त नामकुम स्थित स्वर्णरेखा नदी से जल भरकर पहाड़ी मंदिर पहुंचकर भगवान शिव को जल अर्पण करते हैं. इसको लेकर एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर स्वर्णरेखा नदी से लेकर पहाड़ी मंदिर तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. रास्ते में पड़ने वाले सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बलों की तैनाती की गयी है. एसएसपी के निर्देश पर डीएसपी रैंक के अधिकारी सोमवार सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग करेंगे. इलाके के थानेदार और बाइक पेट्रोलिंग दस्ता नियमित रूप से पेट्रोलिंग करेंगे. (पढ़ें, जम्मू-कश्मीर">https://lagatar.in/bodies-of-two-soldiers-who-were-swept-away-in-floods-in-jammu-and-kashmirs-poonch-recovered/">जम्मू-कश्मीर

के पुंछ में बाढ़ में बह गये दोनों सैनिकों के शव बरामद)

पहाड़ी मंदिर जाने वाली सड़कों का ट्रैफिक रूट बदला जायेगा

रविवार की रात 12 बजे के बाद से ही हरमू रोड और रातू रोड से बड़े वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया जायेगा. हरमू रोड का एक छोर और मीनाक्षी सिनेमा गली से लेकर रातू रोड तक एक ओर की सड़क ब्लॉक रहेगी. यह स्थिति सोमवार को भीड़ की समाप्ति तक रहेगी. इसे भी पढ़ें : पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-union-home-ministrys-reply-to-tmc-there-was-no-violence-at-booths-where-capfs-were-deployed/">पश्चिम

बंगाल : केंद्रीय गृह मंत्रालय का टीएमसी को जवाब, सीएपीएफ की तैनाती वाले बूथों पर कोई हिंसा नहीं हुई

मंदिर परिसर में ज्यादा भीड़ ना होने दें

सोमवारी के अवसर पर हजारों की संख्या में शिव भक्त पहाड़ी मंदिर और नामकुम स्थित शिव मंदिर पहुंचते हैं. ऐसे में इन दोनों मंदिरों पर रांची पुलिस की विशेष नजर रहेगी. पुलिसकर्मियों और थाना प्रभारी को यह स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वह मंदिर परिसर में ज्यादा भीड़ नहीं होने दें. भीड़ होने पर भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. जिसे संभालना काफी मुश्किल होगा. इसे भी पढ़ें : सरजू">https://lagatar.in/sarju-nursing-home-gave-sunglasses-to-traffic-jawans-said-they-do-tough-duty/">सरजू

नर्सिंग होम ने ट्रैफिक जवानों को दिया सनग्लास, कहा – करते हैं कठिन ड्यूटी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही