Search

 
 
 

अंबा प्रसाद की पहल पर कई योजनाओं को म‍िली स्‍वीकृत‍ि, बड़कागांव में नाली और सड़क का होगा न‍िर्माण

 
Hazaribagh : विधायक अंबा प्रसाद की पहल पर अब बड़कागांव में नाली का निर्माण होगा. अंबा प्रसाद की पहल पर कई योजनाओं की स्वीकृति मिली है. इससे सड़क निर्माण, पुल-पुलिया, नाली-गली आदि के कार्यों में तेजी आएगी. विगत दिनों डीसी हजारीबाग को पत्र ल‍िखकर विधायक ने बड़कागांव मुख्य चौक के काली मंदिर से विभिन्न मुहल्लों तक नाली निर्माण की योजनाएं मांगी थीं. व‍िधायक ने मुख्य सड़कों पर गंदा पानी बहने के कारण गंदगी व बदबू से बाजार के लोगों को हो रही परेशानियों से डीसी को अवगत कराया था एवं प्राथमिकता के आधार पर नाली निर्माण की बात कही थी. उसके बाद जिला योजना अनाबद्ध निधि से नाली निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई. इस संदर्भ में जिला परिषद हजारीबाग की ओर से निविदा भी प्रकाशित कर दी गई है. 34 लाख की लागत से नाली का निर्माण कराया जाएगा. विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि जिला योजना अनाबद्ध निधि से बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के ग्राम नापोखुर्द में पूरन साव के घर से मुख्य पथ होते हुए श्मशान घाट तक पीसीसी पथ का निर्माण भी लगभग 40 लाख की लागत से किया जाएगा. इसे">https://lagatar.in/sp-manoj-ratan-became-hazaribagh-ssp-dgp-neeraj-sinha-honored/">इसे

भी पढ़ें : एसपी मनोज रतन बने हजारीबाग एसएसपी, डीजीपी नीरज सिन्हा ने किया सम्मानित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही