Latehar News : श्रावण माह की अंतिम सोमवारी को जिले की पर्यटन नगरी नेतरहाट की वादियां हर- हर महादेव के जयघोष गुंजायमान हो गया. अंतिम सोमवारी के अवसर पर नगर के मनोकामना शिव मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई.
इससे पहले मंदिर में पूजा अर्चना की गयी. कलश यात्रा में काफी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक वेश में कलशों का धारण किया. सुबह करीब 10 बजे मंदिर परिसर से शुरू हुई. कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होर का बाजार टाड़, थाना चौक और दुर्गा मंदिर होते हुए बड़ा तालाब पहुंची. यहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलशों में तालाब का पानी भरा गया. इसके बाद कलश यात्रा पुन: मंदिर परिसर पहुंची.
इस दौरान पूरे मार्ग में हर हर महादेव व बम भोले के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया. कलश यात्रा के बाद मनोकामना शिव मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन किया गया. नेतरहाट समेंत आसपास के क्षेत्रों सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया.
कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजसेवी अजय प्रसाद, नेतरहाट आवासीय विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार, रौशन कुमार बक्शी, सागर वर्मा, दिनेश कुशवाहा, सर्वेश प्रसाद, मुकेश किसान, राजीव कुमार, जितेन्द्र यादव, गनेण शर्मा, कमेश्वर यादव, संतोष गुप्ता, बबलू किसान, उमेश वर्मा, राजू बड़ाइक और प्रभात वर्मा समेत अन्य लोगों की सराहनीय भूमिका रही. कलश यात्रा को लेकर नेतरहाट थाना पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद देखा गया.इसके अलावा जिले के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं ने अंतिम सोमवारी के अवसर पर भगवान शिव का जलाभिषेक किया.

