Ranchi: जश्न-ए-मिलादुन्नबी नौ अक्टूबर को मनाया जायेगा. जुलूस-ए-ईद मिलादुन्नबी रविवार की सुबह नौ बजे निकाला जायेगा. रांची के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से जो जुलूस निकलेगा जो डोरंडा स्थित रिसालदार बाबा के मजार तक पहुंचेगा. जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. इसे भी पढ़ें –बिहार">https://lagatar.in/bihar-man-eating-tiger-was-finally-killed-had-killed-10-people/">बिहार
: आखिरकार मारा गया आदमखोर बाघ, 10 लोगों को बना चुका था शिकार
जिले में फैल रहा है डेंगू, अब तक मिले 18 मरीज
: आखिरकार मारा गया आदमखोर बाघ, 10 लोगों को बना चुका था शिकार
जोनल मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति
डीसी राहुल सिन्हा और एसएसपी किशोर कौशल ने संयुक्त आदेश जारी कर मजिस्ट्रेट पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की है. जुलूस-ए-ईद मिलादुन्नबी पर शहर को 6 अलग-अलग जोन में बांटकर जोनल मजिस्ट्रेट को इसकी जिम्मेदारी दी गई है. जुलूस के आगे एवं पीछे भी मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त रहेंगे. साथ ही शहर के कुल 41 स्थानों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट को प्रतिनियुक्त किया गया है. 9 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से पर्व की शांतिपूर्ण समाप्ति तक इनकी प्रतिनियुक्ति की गई है. इसे भी पढ़ें –धनबाद">https://lagatar.in/dengue-is-spreading-in-dhanbad-district-18-patients-found-so-far/">धनबादजिले में फैल रहा है डेंगू, अब तक मिले 18 मरीज
Leave a Comment