Search

 
 
 

जश्न-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर राजधानी को 6 जोन में बांटा गया, मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति

 
Ranchi: जश्न-ए-मिलादुन्नबी नौ अक्टूबर को मनाया जायेगा. जुलूस-ए-ईद मिलादुन्नबी रविवार की सुबह नौ बजे निकाला जायेगा. रांची के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से जो जुलूस निकलेगा जो डोरंडा स्थित रिसालदार बाबा के मजार तक पहुंचेगा. जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. इसे भी पढ़ें –बिहार">https://lagatar.in/bihar-man-eating-tiger-was-finally-killed-had-killed-10-people/">बिहार

: आखिरकार मारा गया आदमखोर बाघ, 10 लोगों को बना चुका था शिकार

जोनल मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति

डीसी राहुल सिन्हा और एसएसपी किशोर कौशल ने संयुक्त आदेश जारी कर मजिस्ट्रेट पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की है. जुलूस-ए-ईद मिलादुन्नबी पर शहर को 6 अलग-अलग जोन में बांटकर जोनल मजिस्ट्रेट को इसकी जिम्मेदारी दी गई है. जुलूस के आगे एवं पीछे भी मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त रहेंगे. साथ ही शहर के कुल 41 स्थानों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट को प्रतिनियुक्त किया गया है. 9 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से पर्व की शांतिपूर्ण समाप्ति तक इनकी प्रतिनियुक्ति की गई है. इसे भी पढ़ें –धनबाद">https://lagatar.in/dengue-is-spreading-in-dhanbad-district-18-patients-found-so-far/">धनबाद

जिले में फैल रहा है डेंगू, अब तक मिले 18 मरीज

जिला नियंत्रण कक्ष भी स्थापित

जश्न-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर जिला नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है. कंट्रोल रुम में सुबह 7 बजे से पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. पवन कुमार, कार्यपालक दण्डाधिकारी, सदर को रांची नियंत्रण कक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. इनका मोबाइल नंबर 9431334006 है. वहीं अग्निशमन पदाधिकारी, रांची को रिसालदार बाबा, कर्बला चौक, रतन पीपी एवं जिला नियंत्रण कक्ष में अग्निशमन वाहन की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. वहीं रांची के सिविल सर्जन को रिसालदार बाबा मजार के पास एवं नियंत्रण कक्ष में एक-एक एम्बुलेंस लगाने की जिम्मेदारी दी गई है. ये एंबुलेंस आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं के साथ मौजूद रहेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही