Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरहुल के अवसर पर राजद ने अल्बर्ट एक्का चौक पर लगाया स्वागत शिविर

Ranchi : प्रकृति पर्व सरहुल के अवसर पर झारखंड प्रदेश युवा राष्ट्रीय जनता दल द्वारा अल्बर्ट एक्का चौक पर स्वागत शिविर लगाया गया. जहां सरहुल शोभायात्रा में शामिल लोगों को सम्मानित किया गया. शरबत एवं चना का वितरण किया गया. इस अवसर पर युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार ने पूरे झारखंड वासियों को सरहुल की शुभकामनाएं दी है. कहा कि यह पर्व प्रकृति और मानव के बीच के अटूट रिश्ता को दर्शाता है और प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश देता है.

मौके पर ये रहे मौजूद

इस आयोजन में मुख्य रूप से युवा प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार, युवा राजद के प्रदेश प्रधान महासचिव फिरोज अंसारी, उपाध्यक्ष जफीर खान, प्रवक्ता मंतोष यादव, राजद उपाध्यक्ष अनिता यादव, महासचिव कमलेश यादव, गायत्री देवी, उज्जवल सिंह, संतोष राम, क्षितिज मिश्रा, सुबोध पासवान, राजकुमार, अशोक यादव, मनीषा कुमारी, आर्यन, फरहान खान, समेत कई नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें – लोकसभा">https://lagatar.in/after-losing-lok-sabha-membership-rahul-said-ready-to-pay-any-cost-for-indias-voice/">लोकसभा

की सदस्यता जाने पर बोले राहुल, भारत की आवाज के लिए हर कीमत चुकाने को तैयार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही