Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राज्य स्थापना दिवस पर झारखंडवासियों को हॉस्पिटल, सड़क सहित कई योजनाओं का मिलेगा तोहफा

  • 166 जनकल्याणकारी योजनाओं का होगा शिलान्यास

Ranchi : झारखंड सरकार अपने 25वें स्थापना दिवस के मौके पर राज्यवासियों को बड़ा तोहफा देने जा रही है. झारखंडवासियों को डिग्री कॉलेज, हॉस्पिटल, सड़क, स्पोट्स कांप्लेक्स, छात्रावास सहित कई योजनाओं का तोहफा मिलेगा.

 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 15 नवंबर को रांची में होने वाले मुख्य समारोह में कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं, डिग्री कॉलेज, अस्पताल और अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. 5992 करोड़ की 166 योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा.

 

स्वास्थ्य से जुड़े इन योजनाओं का होगा शिलान्यास 

•    कोडरमा में 50 बेड वाले क्रिटिकल केयर अस्पताल ब्लॉक का निर्माण कार्यः प्रोजेक्ट कॉस्ट 23.75 करोड़

•    सदर अस्पताल धनबाद का नवीनीरकण और पुनर्विकास का कार्यः प्रोजेक्ट कॉस्ट 14.48 करोड़

•    गुमला में जिला प्रारंभिक हस्तक्षेप केन्द्र का निर्माण कार्यः प्रोजेक्ट कॉस्ट 3.39 करोड़

•    हजारीबाग में शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल एवं 50 'शय्या वाले क्रिटिकल केयर अस्पताल ब्लॉक का निर्माण कार्यः प्रोजेक्ट कॉस्ट 23.75 करोड़

•    हजारीबाग जिले में नये फार्मेसी संस्थान का निर्माण कार्यः प्रोजेक्ट कॉस्ट 24.96 करोड़
 

उच्च व तकनीकी शिक्षा की इन योजनाओं का होगा शिलान्यास

•    राजकीय पॉलिटेक्निक, जयनगर, कोडरमा में नया निर्माण कार्यः प्रोजेक्ट कॉस्ट 39.05 करोड़

•    धनबाद के आरएस मोर कॉलेज, गोविंदपुर की बाउंड्री वॉल, मेन गेट. गार्ड रूम सहित का निर्माण कार्यः प्रोजेक्ट कॉस्ट 1.51 करोड़

•    धनबाद में पॉलिटेक्निक कॉलेज, कोयलांचल विश्वविद्यालय, आईटीआई कॉलेज एवं एसएसएलएनटी के लिए बाउंड्री वॉल निर्माण कार्यः प्रोजेक्ट कॉस्टः 4.88 करोड़

•    जमशेदपुर सहकारी विधि महाविद्यालय, जमशेदपुर के बुनियादी ढांचे का विकास कार्यः प्रोजेक्ट कॉस्ट 31.36 करोड़

•    पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसबानी में डिग्री कॉलेज का निर्माण कार्यः प्रोजेक्ट कॉस्टः 39.09 करोड़

•    कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के टीआरएल भवन एवं प्रोफेसनल कोर्स भवन (एमएड) का प्रस्तावित निर्माण कार्यः प्रोजेक्ट कॉस्ट 19.86 करोड़

•    राजकीय पॉलिटेक्निक, जगन्नाथपुर में नवाचार एवं विज्ञान केंद्र की स्थापनाः प्रोजेक्ट कॉस्टः2.82 करोड़

•    राजकीय महिला पॉलीटेक्निक, दुमका में नये भवन के निर्माणः प्रोजेक्ट कॉस्टः 41.64 करोड़

•    देवघर जिले के मार्गोमुंडा में डिग्री कॉलेज का निर्माण कार्यः प्रोजेक्ट कॉस्टः 33.10 करोड़

•    हजारीबाग में विज्ञान केन्द्र के निर्माणः प्रोजेक्ट कॉस्टः 12.29 करोड़

•    हजारीबाग में डिग्री कॉलेज का निर्माणः प्रोजेक्ट कॉस्टः37.85 करोड़

•    विनोबा भावे विश्वविद्यालय फर्नीचर के साथ मुख्य भवन (जी०+4) उन्नत अनुसंधान एवं विकास संयुक्त इनक्यूबेशन केन्द्र का निर्माणः प्रोजेक्ट कॉस्ट 54.30 करोड़

•    आरएनवाईएम कॉलेज बरही, हजारीबाग में प्रशासनिक भवन (जी०+2) का निर्माणः प्रोजेक्ट कॉस्ट 5 करोड़

•    हजारीबाग के बरकागांव में डिग्री कॉलेज का निर्माणः प्रोजेक्ट कॉस्टः 33.85 करोड़

•    सिमडेगा कॉलेज में प्रशासनिक भवन का निर्माणः प्रोजेक्ट कॉस्टः 5.56 करोड़

•    बोकारो जिले में नये महिला कॉलेज का निर्माणः प्रोजेक्ट कॉस्टः 39.34 करोड़

•    बोकारो जिला में जिला विज्ञान केन्द्र का निर्माणः प्रोजेक्ट कॉस्टः 10.19 करोड़

 

जानिए किस विभाग की कितनी योजनाओं का होगा शिलान्यास

विभाग                कितनी योजना      राशि (करोड़ में)
पथ निर्माण                63     2396
जलसंसाधन                    24  2082
नगर विकास                    24  887
उच्च शिक्षा                    17  412
स्वास्थ्य                     90
स्कूली शिक्षा                21     61
पर्यटन                        06  39
भवन निर्माण                     04 17
महिला बाल विकास              01    05
श्रम                    01      03

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 




Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही