Search

 
 
 

अमेरिकी उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर के बयान पर कांग्रेस ने कहा, 𝐏𝐌 𝐈𝐬 𝐂𝐨𝐦𝐩𝐫𝐨𝐦𝐢𝐬𝐞𝐝...

प्रवीण साहनी ने याद दिलाया कि अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा है कि अमेरिका भारत को छूट दे रहा है कि वह 30 दिनों तक अस्थायी रूप से रूसी तेल ख़रीद सकता है.
 
  • हम भारत के बाज़ार को इतना बड़ा नहीं होने देंगे कि वह हमसे प्रतिस्पर्धा कर सके
  • क्रिस्टोफर लैंडौ के बयान के बाद हमारे प्रधानमंत्री कहां हैं? वे चुपचाप हैं
  • अमेरिका ने चीन के साथ पिछले व्यापार समझौतों से कई सबक सीखे

New Delhi : रायसीना डायलॉग 2026 में शामिल होने भारत आये अमेरिकी उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडौ दवारा दिये गये बयान पर विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर है.


उन्होंने कहा कि  भारत के साथ व्यापार और आर्थिक संबंधों के विस्तार में अमेरिका चीन के साथ दो दशक पहले की गयी ग़लतियों को नहीं दोहरायेगा.


क्रिस्टोफ़र लैंडौ ने कहा कि अमेरिका ने चीन के साथ पिछले व्यापार समझौतों से कई सबक सीखे हैं. कहा कि अमेरिका अब भारत के साथ होने वाले व्यापार समझौते में अमेरिकी हितों की रक्षा को लेकर अधिक स्पष्टता रखेगा.

 

 

 

 

 
कांग्रेस ने इसे लेकर पीएम मोदी पर हमला किया है. सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ऐसा तब होता है जब किसी देश का नेतृत्व एक कमजोर प्रधानमंत्री करता है.


एक अमेरिकी अधिकारी भारत की धरती पर आता है और खुलेआम हम पर शर्तें तय करता है. वह कहता है कि हम वही गलतियां नहीं करने जा रहे हैं जो हमने 20 साल पहले चीन के साथ की थीं.

 

 

 
हम भारत के बाजार को इतना बड़ा नहीं होने देंगे कि भारत भविष्य में हमसे प्रतिस्पर्धा कर सके. कांग्रेस ने कहा कि यह अमेरिकी उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडौ स्पष्ट शब्दों में कह रहे हैं कि अमेरिका भारत के विकास को सीमित करेगा.


कांग्रेस ने लिखा कि क्रिस्टोफर लैंडौ के इस बयान के बाद हमारे प्रधान मंत्री कहां हैं? वे चुपचाप हैं. जब विदेशी शक्तियां भारत में इस तरह की बातें करने के लिए पर्याप्त आत्मविश्वास महसूस करती हैं, तो यह एक परेशान करने वाला संकेत है कि दिल्ली में हमारा नेतृत्व देश के हितों की रक्षा करने के लिए तैयार नहीं है. 𝐏𝐌 𝐈𝐬 𝐂𝐨𝐦𝐩𝐫𝐨𝐦𝐢𝐬𝐞𝐝!!!
 

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने लैंडौ के वीडियो को एक्स पर पोस्ट किया. अमेरिका के उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडौ ने भारतीय धरती पर यह कहा है. कमज़ोर प्रधानमंत्री का सरेंडर.


इंडिया यूथ कांग्रेस ने एक्स पर लिखा, अमेरिका खुलकर कह रहा है कि वह भारत को कभी भी आर्थिक ताकत नहीं बनने देगा जो कभी चीन बन गया. क्रिस्टोफ़र  साफ कह रहा है कि ट्रेड डील में अमेरिका फ़र्स्ट रहेगा,  कमज़ोर प्रधानमंत्री' पूरी तरह सरेंडर हो चुके हैं.


रक्षा विश्लेषक प्रवीण साहनी ने अमेरिकी उप विदेश मंत्री के हालिया बयान पर एक्स पर पोस्ट किया.  उन्होंने लिखा क्रिस्टोफ़र लैंडौ ने दिल्ली में  एक मंच पर कहा, भारत के साथ बिजनेस में  अमेरिका फर्स्ट  रहेगा.


प्रवीण साहनी ने याद दिलाया कि अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा है कि अमेरिका भारत को छूट दे रहा है कि वह 30 दिनों तक अस्थायी रूप से रूसी तेल ख़रीद सकता है.


साहनी ने तंज कसा कि अमेरिकी पनडुब्बी ने भारतीय समुद्री क्षेत्र के नजदीक ईरान का युद्धपोत डुबा दिया, लेकिन अमेरिका ने अपने नेट सिक्योरिटी पार्टनर' भारत को इसकी सूचना भी नहीं दी.   

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही