Barhi : कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस की जीत पर बरही के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को चौक पर पटाखे छोड़े. साथ ही मिठाइयां खिलाकर एक-दूसरे को जीत की बधाई दी. कार्यक्रम में पीसीसी डेलीगेट्स डॉ. निजामुद्दीन अंसारी, विधानसभा विधायक प्रतिनिधि छट्ठू यादव, सुनील साहू, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष इकबाल रजा, पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी, यूथ कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अमित जायसवाल, उदय केसरी, मो. वारिस समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे. कांग्रेसियों ने कहा कि कर्नाटक की जीत ने पार्टी के जीत के द्वार खोल दिए हैं. भूख, भय और भ्रष्टाचार हटाने का नारा देनेवाली बीजेपी सरकार को जनता ने सिरे से नकार दिया है. उनलोगों को पूर्ण विश्वास है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पूरे देश में बेहतर प्रदर्शन करेगी. इसे भी पढ़ें : मदर्स">https://lagatar.in/mothers-day-special-mother-had-such-affection-that-son-was-also-buried-in-the-same-grave/">मदर्स
डे स्पेशल : मां से था ऐसा स्नेह कि उसी कब्र में बेटा भी हुआ दफन [wpse_comments_template]
कर्नाटक की जीत पर कांग्रेसियों ने बरही चौक पर की आतिशबाजी, बांटी मिठाइयां

Leave a Comment