Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोला में वज्रपात से एक की मौत, दो महिलाएं झुलसी

Ramgarh : गोला थाना क्षेत्र के हेमतपुर गांव में वज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य महिलाएं झुलस गई. अचानक से तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात शुरू हो गई. हेमतपुर में खेत में काम कर रहे जुगनू महतो (55 वर्ष) इसकी चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई. जबकि दो महिलाएं झुलस गई. दोनों महिलाओं की पहचान हेमतपुर गांव के आलोका देवी एवं चिंता देवी के रूप में हुई है. घटना के संबंध में साथ काम कर रहे लोगों ने बताया कि खेत में आलू कोड रहे थे, तभी अचानक बारिश के साथ वज्रपात शुरू हो गई. सभी बचने के लिए एक कच्चे मकान में गए, जहां वज्रपात की चपेट में आकर जुगनू महतो की मौत हो गई. गंभीर रूप से झुलसी दोनों महिलाओं को लोगों ने आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है. वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इसे भी पढ़ें : छत्तीसगढ़">https://lagatar.in/horrific-road-accident-in-chhattisgarh-truck-crushed-car-and-bike-5-killed/">छत्तीसगढ़

में भीषण सड़क दुर्घटना, ट्रक ने कार और बाइक को रौंदा, 5 की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही