Search

कोडरमा वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी में अवैध अभ्रक खदान धंसने से एक की मौत दो घायल

Ranchi/Koderma : कोडरमा Wild Life Sanctuaries में अवैध अभ्रक खदान धंसने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और दो घायल हो गये. खदान धंसने की घटना 28 जनवरी को हुई. मरने वाले को 29 जनवरी के दिन दफना दिया गया. जबकि दोनो घायलों का गुप्त रूप से इलाज कराया जा रहा है. इस खबर को पूरी तरह से दबा दिया गया है.

 

कोडरमा Wild Life Sanctuaries में चार स्थानों पर अभ्रक का अवैध खनन हो रहा है. इन स्थानों में सितवा, कालकथम्बी, छत्तरबार और बिशुनपुर नामक जगह शामिल है. बताया जाता है कि छत्तरबार इलाके के लाकरमांडवा जंगल में हो रहे अवैध अभ्रक खनन के दौरान खदान धंसा था. यह खदान रफीक उर्फ मादी मियां द्वारा चलाया जाता है. खदान धंसने से अवैध खनन में शामिल तीन लोग उसमें दब गये. खदान धंसने की सूचना के बाद खनन माफिया के सहयोग से दबे हुए लोगों को निकाला गया. इस दौरान घटनास्थल पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक का नाम सैफुल्लाह बताया जाता है. वह छत्तरबार गांव का ही रहने वाले था. घायलों को इलाज गुप्त रूप से कराये जाने की सूचना है.

 

कल आपने पढ़ा...

 

उल्लेखनीय है कि चर्चित रेंजर राम बाबू कोडरमा Wild Life Sanctuaries रेंज के प्रभार में हैं. इस रेंज में काफी लंबे समय से अवैध खनन होता रहा है. लेकिन किसी अधिकारी के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई है. महालेखाकार द्वारा भी विधानसभा में पेश अपनी रिपोर्ट में कोडरमा वन क्षेत्र में अभ्रक के अवैध खनन और उसे विदेशों में बेचे जाने से संबंधित रिपोर्ट पेश की जा चुकी है, लेकिन इस रिपोर्ट के आलोक में भी किसी पर कार्रवाई नहीं हुई. पिछले दिनों वन सचिव से भी कोडरमा वन क्षेत्र में रेंजर राम बाबू के संरक्षण में अवैध होने की शिकायत की गयी थी. साथ ही कार्रवाई करने की मांग की गयी थी. लेकिन इस मामले में भी कोई कार्रवाई नहीं हुई.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp