Search

 
 
 

जारंगडीह कांटा घर में हाइवा की चपेट में आने से एक की मौत, आक्रोशित लोगों ने CISF पर किया हमला

 
Kathara (Bokaro) : सीसीएल कथारा क्षेत्र के जारंगडीह कांटा घर पर मंगलवार की अहले सुबह हाइवा ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान पेटरवार थाना क्षेत्र के खेतको निवासी विनोद कुमार यादव (40 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया गया कि 19 मार्च की सुबह करीब तीन बजे सीसीएल के जारंगडीह खुली खदान से कोयला लेकर हाइवा ट्रक जैसे ही जारंगडीह कांटा घर पर पहुंचा, वैसे ही कई लोग ट्रक पर चढ़ गए और कोयला उतारने लगे. इसी क्रम में खेतको निवासी विनोद कुमार यादव ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही बोकारो थर्मल थाना की पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन में जुट गई. पुलिस ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने से उक्त व्यक्ति की मौत हुई है. पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट भेज दिया गया है. घटना के बाद मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और मुआवजे की मांग करने लगे. इसी बीच कुछ आक्रोशित ग्रामीणों ने जारंगडीह रेलवे साइडिंग प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर पहुंच कर वहां पर तैनात सीआईएसएफ के जवानों पर हमला कर दिया. जिसमें लगभग चार सीआईएसएफ के जवान घायल हो गये. घायल जवानों को करगली ढोरी रीजनल अस्पताल में भर्ती करवाकर इलाज किया जा रहा है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/3-31.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

50 हजार रुपये मुआवजा देने का मिला आश्वासन

जानकारी के अनुसार घटना उस जगह घटी है, जहां किसी भी व्यक्ति को अनाधिकृत रूप से प्रवेश वर्जित है. परिजनों और लोगों के हंगामा के बाद स्थानीय प्रशासन और लोकल सेल की ओर से मृतक के आश्रितों को पचास हजार रुपये मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया. आश्वासन मिलने के बाद शव को उठाया गया. वहीं दूसरी ओर घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक के चार छोटे-छोटे बच्चे हैं. वहीं घटना के बाद सीसीएल कथारा क्षेत्र के जारंगडीह परियोजना पदाधिकारी परमानंद गुइन से फोन पर संपर्क कर उक्त मामले में जब उनका पक्ष लेना चाहा तो उन्होंने फोन नहीं उठाया. इसे भी पढ़ें : भागलपुर">https://lagatar.in/bhagalpur-fire-broke-out-in-a-moving-school-van-the-driver-saved-his-life-by-jumping/">भागलपुर

: चलती स्कूल वैन में लगी आग, चालक ने कूदकर बचायी जान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही