Search

 
 
 

हरि नाम जपने से मिलती है पापों से मुक्ति : विधायक

 
Bokaro : बुधवार को दुन्दीबाद बाजार में अष्टयाम पूजा हरिनाम कीर्तन का उद्घाटन बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने किया. मौके पर विधायक ने कहा कि जो भी मनुष्य हरे राम हरे कृष्णा का जाप करता है, चाहे अच्छे भाव से या बुरे भाव से, क्रोध से या आलस्य से किसी तरह से भी नाम जपने से दसों दिशाओं में कल्याण होता है. जो मनुष्य हरि इस दो अक्षर वाले नाम का उच्चारण करता है वह उसके उच्चारण मात्र से पापों से मुक्त हो जाता है. आश्रम पूजा समिति की ओर से विधायक को अंग वस्त्र एवं गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया. विधायक ने कीर्तन मंडली को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. इस कीर्तन मंडली में शामिल अध्यक्ष अवधेश कुमार यादव, चंदेश्वर राय, महेश सिंह पहलाद प्रसाद वर्मा, नंदलाल गुप्ता, राजेश चौरसिया मनोज कुमार गुप्ता, तेजपाल सिंह, ओम प्रकाश सोनकर, तिलेश्वर यादव, लाल बाबू साव, कोमल बरनवाल, शिवमंगल साव, लालू प्रसाद यादव, सुशील यादव, राज देव शर्मा, श्री भगवान, वकील यादव, विनोद बिहारी ने संगीतमय हरिकीर्तन की शुरुआत की. इसे भी पढ़ें : Lagatar">https://lagatar.in/lagatar-exclusive-dhanbad-police-encounter-case-beur-jails-strings-attached-were-horrifying-plans/">Lagatar

Exclusive: धनबाद पुलिस एनकाउंटर मामला: बेउर जेल से जुड़े तार, खौफनाक थे मंसूबे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही